{"_id":"6a8ca4f96daffebbf906f824","slug":"route-diversion-for-runicha-express-train-for-35-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98751-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन का 35 दिनों के लिए मार्ग परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन का 35 दिनों के लिए मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जैसलमेर के बीच होती है संचालित, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर होता है ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे ने दिल्ली-जैसलमेर के बीच संचालित होने वाली रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन-14087 का 35 दिनों के लिए मार्ग परिवर्तन किया है। फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है, ताकि इस रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन का गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता है।
रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन-14087 को 21 अगस्त से 24 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही है। रेलवे के अनुसार फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड, पाली व खोरी स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे रूट पर ब्लॉक लेने के चलते रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन के पहले निर्धारित परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया गया है। अब दिल्ली से जैसलमेर जाने वाली रुणिचा एक्सप्रेस रेवाड़ी के बाद महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़ और सीकर होते हुए रींगस पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अपने आगे के निर्धारित मार्ग से जैसलमेर जाएगी। परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन को महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़ और सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दो जोड़ी ट्रेनों का परसनेऊ स्टेशन पर एक व दो सितंबर को अस्थायी ठहराव
राजस्थान के चूरू स्थित श्रीबालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का परसनेऊ रेलवे स्टेशन पर एक व दो सितंबर को अस्थायी ठहराव किया जाएगा। इससे गुुरुग्राम से हनुमान मेले में जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन नंबर-22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को बीकानेर से रवाना होगी। यह परसनेऊ स्टेशन पर सुबह 10.51 बजे पहुंचेगी व 10.53 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर-22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस एक व दो सितंबर को दोपहर 2.07 बजे परसनेऊ पहुंचेगी व 2.09 बजे रवाना होगी। बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस एक व दो सितंबर को रात 11.39 बजे परसनेऊ पहुंचेगी और 11.41 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर-12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस 31 अगस्त और एक सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर सुबह 5.21 बजे परसनेऊ पहुंचेगी व 5.23 बजे रवाना होगी।