{"_id":"6ab60f24d83cd808040c0978","slug":"student-hit-by-thar-and-then-beaten-in-gurugram-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में थार वाले गुंडे, VIDEO: छात्र को गाड़ी से मारी टक्कर, फिर जमकर पीटा; लड़कियों से भी की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में थार वाले गुंडे, VIDEO: छात्र को गाड़ी से मारी टक्कर, फिर जमकर पीटा; लड़कियों से भी की मारपीट
Fri, 25 Sep 2026 11:35 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:35 AM IST
बीए साइकोलॉजी के थर्ड ईयर के छात्र को थार गाड़ी से टक्कर मारी गई। इसके बाद युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान मौजूद लड़कियों से भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी में थार गाड़ी सवार युवकों ने बीए साइकोलॉजी के छात्र को टक्कर मारने के बाद जमकर पीटा। इस घटना में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने लड़कियों से भी मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीए साइकोलॉजी के थर्ड ईयर के छात्र मैक्स तंवर को थार गाड़ी से टक्कर मारी गई। इसके बाद युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान मौजूद लड़कियों से भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र के परिजनों ने सेक्टर-53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में युवकों के आतंक और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन