फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumaoni Ramlila in Delhi from October 11

मंचन: दिल्ली में कुमाऊनी रामलीला 11 अक्तूबर से, नंदा देवी मंदिर में पूजन के साथ तैयारियां तेज; पंजीकरण प्रारंभ

Thu, 27 Aug 2026 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 03:14 AM IST
सार
Register For Event

सकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और 15 अगस्त को मां नंदा देवी मंदिर में पूजन के साथ अभ्यास भी प्रारंभ हो चुका है।

विज्ञापन
Kumaoni Ramlila in Delhi from October 11
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मयूर विहार फेस-3 स्थित कुर्मांचल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से 11 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक कुमाऊनी रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और 15 अगस्त को मां नंदा देवी मंदिर में पूजन के साथ अभ्यास भी प्रारंभ हो चुका है। समिति ने युवाओं और क्षेत्रवासियों से इस सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन


समिति के सूचना प्रसार सचिव तनोज बुधानी ने बताया कि यह रामलीला साल 2015 से लगातार आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। बुधानी ने कहा कि रामलीला के माध्यम से सनातन संस्कृति, आदर्शों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। रामलीला के लिए पात्रों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुरुआती दस दिनों तक इच्छुक प्रतिभागियों की रुचि, संवाद शैली और अभिनय क्षमता के आधार पर पात्रों का चयन किया जाएगा। कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला में पात्र निभाने के इच्छुक लोग प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक समिति भवन मयूर विहार फेस-3 के पॉकेट बी-7 में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊनी रामलीला की अनूठी शैली
कुमाऊनी शैली की रामलीला अपनी अनूठी गायन शैली, पारंपरिक संगीत और स्थानीय संस्कृति के कारण एक अलग पहचान रखती है। यहां रामलीला का मंचन केवल संवादों के माध्यम से नहीं, बल्कि गायन और संगीत के साथ किया जाता है। रामलीला के दौरान कलाकार अपने संवादों को अलग रागों और पारंपरिक धुनों में प्रस्तुत करते हैं। हारमोनियम और तबला सहित अन्य वाद्ययंत्रों की संगत प्रस्तुति को और आकर्षक बनाती है। कलाकारों की भावपूर्ण गायकी और अभिनय दर्शकों को कथा से जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed