फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A video of an accident on the Noida-Greater Noida Expressway has gone viral

दिल दहला देगा ये VIDEO: एक्सप्रेस-वे पर कार की टक्कर से पलटी चलती पिकअप, डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ पूरा हादसा

Mon, 24 Aug 2026 01:26 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 24 Aug 2026 01:26 PM IST
सार
Register For Event

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि दिल्ली की ओर से ग्रेटर नोएडा जा रही कार के सामने अचानक से एक पिकअप आ जाती है और टक्कर मारने के बाद पिकअप बीच रोड पर पटक जाती है।

विज्ञापन
A video of an accident on the Noida-Greater Noida Expressway has gone viral
कैमरे में कैद हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 135 के पास कार की टक्कर से एक चलती हुई पिकअप पलट गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब कार और पिकअप टेंपो के बीच टक्कर हो गई। घटना थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुई और पूरी घटना कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डैशकैम फुटेज के अनुसार, टेंपो चालक ने अचानक हाईवे के बीच में दाईं ओर मोड़ लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही गाड़ी उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप टेंपो सड़क पर ही पलट गया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed