{"_id":"6a89a3bedde3da56f70d2ed9","slug":"ambulance-stuck-in-traffic-jam-at-luharli-toll-in-greater-noida-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस, सायरन बजाती रहीं, करीब आधे घंटे तक नहीं मिला रास्ता; मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस, सायरन बजाती रहीं, करीब आधे घंटे तक नहीं मिला रास्ता; मरीज परेशान
Sat, 22 Aug 2026 06:57 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:57 PM IST
ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर शनिवार को करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में मरीजों को लेकर जा रहीं दो एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। सायरन बजाने के बावजूद तत्काल रास्ता नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
लुहारली टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा जीटी रोड पर दादरी और सिकंदराबाद के बीच स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब एक बजे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। इस दौरान दादरी से सिकंदराबाद की ओर जा रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। दोनों एंबुलेंस में मरीज मौजूद थे। चालकों ने सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद टोल कर्मचारियों की ओर से एंबुलेंस को तत्काल निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल पार करने में लोगों को करीब आधा घंटा तक लग रहा था। जाम में फंसी दोनों एंबुलेंस के चालकों ने सायरन बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन उन्हें भी अन्य वाहनों के बीच से निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
इसके बाद अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां किनारे कर एंबुलेंस को रास्ता देने का प्रयास किया। हालांकि, जाम अधिक होने के कारण एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। इससे मरीजों और उनके साथ मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों का आरोप है कि टोल पर जाम की स्थिति बनने के बावजूद कर्मचारियों की ओर से यातायात को सुचारु करने के लिए समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।