{"_id":"6a89b2808d4f58425c02e0f8","slug":"baca-secured-a-spot-in-the-final-by-winning-the-semi-final-noida-news-c-23-1-lko1064-103910-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीएसीए ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीएसीए ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सब हेडिंग: वेटरन क्रिकेट लीग में 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एनसीआर क्लब ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग (वीसीएल) में शनिवार को दूसरे दिन भी क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। 50 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दिन के मुकाबलों में बीएसीए ने लीग मैच के साथ सेमीफाइनल में भी जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, एनसीआर क्लब ने रेस्ट ऑफ इंडिया को शिकस्त दी।
दिन के पहले लीग मुकाबले में बीएसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 123 रन बनाए। नितिन केलकर ने 38 रन की शानदार पारी खेली। रतन शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम छह विकेट पर 104 रन ही बना सकी। बीएसीए ने 19 रन से मुकाबला जीता। नितिन केलकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में एनसीआर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 135 रन बनाए। अजय ने 35 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम छह विकेट पर 68 रन ही बना सकी। एनसीआर क्लब ने मुकाबला अपने नाम किया। अजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में छह विकेट से जीता बीएसीए
पहले सेमीफाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में बीएसीए ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर 112 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। नितिन केलकर ने 23 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। लीग का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।