{"_id":"6a884f3d960e78bbfc058253","slug":"character-verification-of-school-vehicle-staff-is-mandatory-noida-news-c-1-noi1095-4634865-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूली वाहन स्टाफ का चरित्र सत्यापन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूली वाहन स्टाफ का चरित्र सत्यापन जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत स्कूल बसों का औचक निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित स्कूल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत सेक्टर-128 स्थित स्कूल में वाहनों का औचक निरीक्षण किया। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की।
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सभी बसों के फिटनेस मानक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सभी बस चालकों और सहायकों का पुलिस से चरित्र सत्यापन कराने के साथ चालकों का नियमित स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कराने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। नियमों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।