{"_id":"6a8c5b86754bbce13f00c9f0","slug":"ddfsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4646100-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहले भरोसा जीता, फिर कस्टम के नाम पर महिला से ठग लिए 11.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहले भरोसा जीता, फिर कस्टम के नाम पर महिला से ठग लिए 11.30 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलैंड में रहने वाली महिला ने दोस्ती कर दूसरी महिला से 11.50 लाख की ठगी की
- जालसाजों ने दो अन्य लोगों से 11.17 लाख ठगे, साइबर थाने में तीनों प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीके से तीन लोगों से 23 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। एक मामले में महिला से पोलैंड की रहने वाली कथित महिला ने 11.30 लाख रुपये की ठगी की तो दो मामलों में व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर रकम ऐंठी गई। तीनों मामलों में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
खुद को बताया पोलैंड की महिला : सेक्टर-4 नोएडा निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह पिछले एक साल से सिंगापुर में काम कर रही हैं। अप्रैल 2026 में उनकी एक महिला से फोन पर बातचीत शुरू हुई। महिला ने खुद को पोलैंड में रहने वाली बताया और बातचीत के दौरान उसने अमृता का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने भारत में अपने परिचित के इलाज के नाम पर 1.20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद महिला ने पोलैंड से बेंगलुरु आने की बात कही। अमृता के अनुसार, बाद में एक महिला ने मुंबई एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी बनकर फोन किया और दावा किया कि संबंधित महिला के पास एक करोड़ यूरो और महंगे आभूषण मिले हैं। कस्टम ड्यूटी नहीं देने पर पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई। इसके बाद अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। 10 से 12 मई के बीच कई लेनदेन में कुल 11.30 लाख रुपये चले गए। बाद में शक होने पर अमृता ने रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 6.75 लाख गंवाए : ग्रेटर नोएडा निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया। शिकायत के अनुसार, उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और अधिक लाभ का झांसा देकर निवेश के लिए कहा गया। नितिन ने 17 से 29 जुलाई 2025 के बीच कुल 6.75 लाख रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद उन्हें ग्रुप के लोगों पर शक हुआ। जब उन्होंने रकम वापस लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
महिला को निवेश का लालच देकर 5.61 लाख हड़पे :
सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने साइबर थाने में शिकायत की है कि वह ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हो गई। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक एप पर निवेश करने के लिए कहा गया। ग्रुप में एक महिला ने खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया। मोनिका ने अलग-अलग छह लेनदेन के जरिए कुल 5.61 लाख रुपये जमा कर दिए।। इसके बाद आरोपियों ने रकम निकालने के लिए एक लाख रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क की मांग की। शक होने पर उन्होंने रकम वापस मांगी, लेकिन पैसा नहीं मिला। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज है और लेन देव व बैंक खातों के बारे में पता किया जा रहा है।