फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgffd

Noida News: छात्रा को लिफ्ट देने पर युवक की पिटाई

Tue, 29 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
dsgffd
दनकौर (संवाद)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को अपनी साथ पढ़ने वाली युवती को कार में लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने दनकौर कस्बे के पास कार रुकवाकर युवक के साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दनकौर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में युवक और दूसरे गांव की युवती बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ते हैं। मंगलवार को युवक युवती को अपनी कार में बैठाकर कॉलेज ला रहा था। इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। आरोप है कि परिजन पीछे से पहुंचे और दनकौर कस्बे के नजदीक कार को रोक लिया। इसके बाद युवक के साथ मारपीट कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed