फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lock Upp Sach Ya Sazaa Season 2 Announced Riteish Deshmukh And Farah Khan Return As Jailers

लॉक अप: रियलिटी शो के सीजन 2 का एलान, फिर जेलर बनेंगे रितेश देशमुख और फराह खान; कब से होगा शुरू?

Tue, 29 Sep 2026 08:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 29 Sep 2026 08:20 PM IST
सार
Register For Event

Lock Upp Sach Ya Sazaa Season 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। जानिए कब से शुरू होगा शो और इस बार क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
Lock Upp Sach Ya Sazaa Season 2 Announced Riteish Deshmukh And Farah Khan Return As Jailers
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

पहले सीजन से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब यह शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ नेटफ्लिक्स पर नए सीजन के साथ लौटेगा। दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट हो गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।  
विज्ञापन


फिर रितेश देशमुख और फराह खान बनेंगे जेलर
रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में एक बार फिर रितेश देशमुख और फराह खान जेलर की भूमिका में नजर आएंगे। दूसरे सीजन में नए कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर एंट्री लेंगे। शो का फॉर्मेट पहले सीजन की तरह ही रहेगा। इसमें कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर रहना होगा, अलग-अलग टास्क करने होंगे और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का भी सामना करना होगा।
विज्ञापन


इस शो को एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीषा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। पहले सीजन को दर्शकों के बीच काफी चर्चा मिली थी। नेटफ्लिक्स के मुताबिक, शो को सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा के जरिए 5 अरब से ज्यादा व्यूज मिले थे। शो के कई पल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lock Upp Sach Ya Sazaa Season 2 Announced Riteish Deshmukh And Farah Khan Return As Jailers
श्रेया कालरा - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले सीजन में खूब हुआ था ड्रामा
‘लॉक अप’ के पहले सीजन में कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज और निजी कहानियां शेयर की थीं। शो में जमकर बहस और टकराव भी देखने को मिले थे। फिनाले में पूर्व कंटेस्टेंट्स और जेलर्स से श्रेया और शिवांगी में से विजेता चुनने के लिए कहा गया था, जिसके बाद श्रेया ने जीत हासिल की।

Lock Upp Sach Ya Sazaa Season 2 Announced Riteish Deshmukh And Farah Khan Return As Jailers
लॉकअप - फोटो : इंस्टाग्राम
कब आएगा ‘लॉक अप 2’?
‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन को मलाया प्रधान शो रन कर रही हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम और शो की प्रीमियर डेट का एलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- विद्या बालन: 17 साल बाद आर. बाल्की के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस, नई फिल्म की शुरू हुई शूटिंग; कब होगी रिलीज?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed