{"_id":"6a8ef9fe7f528fddbf00ebb3","slug":"fgsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104284-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 घायल-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 5 लोग घायल हो गए। इनमें दो बच्चे भी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ऑटो चालक ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़ित योगेश कुमार निवासी जलपुरा ने केस दर्ज कराया है कि वो अपने परिवार के साथ मंगलवार को अलीगढ़ जा रहे थे। जब ऑटो से वो यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में उसके अलावा उसकी साली सुरेखा व डोली, भतीजा अभय व यश भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। वहीं कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर बस चालक की तलाश की जा रही है।