फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flies and mosquitoes found in rasgullas; batch destroyed.

Noida News: रसगुल्ले में पड़े थे मक्खी-मच्छर, कराया नष्ट

Mon, 24 Aug 2026 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Flies and mosquitoes found in rasgullas; batch destroyed.
ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खाद्य विभाग का जांच अभियान सोमवार को भी जारी रहा। विभाग की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं नोएडा के सर्फाबाद की एक दुकान पर 100 किग्रा दूषित रसगुल्ले मिले। उनमें मक्खी व मच्छर पड़े थे। टीम ने मौके पर ही सभी रसगुल्लों को नष्ट कराने की कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने नोएडा के सेक्टर-72 स्थित सर्फाबाद गांव में प्रदीप कुमार की रसगुल्ला निर्माणशाला की जांच की। यहां करीब 100 किग्रा रसगुल्ला दूषित मिला। उसमें मक्खी मच्छर मरे पड़े थे। एक नमूना लेने के बाद बाकी को नष्ट करा दिया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और रविन्द्र नाथ वर्मा की टीम ने देर रात जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान चौधरी डेरी पिसावा जलालपुर अलीगढ़ से आ रही एक गाड़ी को रोका। उसमें पनीर भरा हुआ था। पनीर का एक नमूना लिया गया। गाड़ी से पनीर दिल्ली जा रहा था। वहीं बाजना मथुरा की भीमसेन डेरी की गाड़ी से भी दिल्ली एनसीआर में पनीर की आपूर्ति होने जा रही थी। उससे में एक नमूना लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed