{"_id":"6ade214542384ad43b077d9d","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110204-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चालान करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चालान करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में चालान को लेकर एक युवक और महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। बताया गया कि महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उल्टी दिशा में वाहन चलाने के आरोप में युवक का चालान किया था। युवक ने चालान का विरोध करते हुए कहा कि वह मुख्य मार्ग के बजाय सर्विस लेन का इस्तेमाल कर जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।