फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security supervisor assaulted for stopping a vehicle without a sticker

ग्रेटर नोएडा: बिना स्टिकर गाड़ी रोकने पर सुरक्षा सुपरवाइजर से मारपीट, गार्डों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोप

Sat, 24 Oct 2026 11:11 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 24 Oct 2026 11:11 AM IST
सार
Register For Event

सेंचुरियन पार्क लो-राइज अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने इस संबंध में बिसरख थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी है। तहरीर के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:21 बजे एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से बिना सोसाइटी स्टिकर के गेट से जबरन प्रवेश का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Security supervisor assaulted for stopping a vehicle without a sticker
सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने का दावा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क लो-राइज अपार्टमेंट सोसाइटी के मुख्य गेट पर बिना वैध स्टिकर के गाड़ी अंदर ले जाने को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि रोके जाने से नाराज एक कार चालक ने सुरक्षा सुपरवाइजर और गार्डों से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। यही नहीं, उसने गार्डों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश भी की। सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


सेंचुरियन पार्क लो-राइज अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने इस संबंध में बिसरख थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी है। तहरीर के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:21 बजे एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से बिना सोसाइटी स्टिकर के गेट से जबरन प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर कपिल ने पुलिस के निर्देशों के तहत बने नियमों का हवाला देते हुए स्टिकर या पहचान दिखाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी उग्र हो गए। 
विज्ञापन


आरोपी ने गाड़ी से उतरकर जबरन सिक्योरिटी गेट (बैरियर) हटाने की कोशिश की और सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। रोकने पर उसने जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार गाड़ी सुपरवाइजर और गार्डों की ओर बढ़ाई। सुरक्षाकर्मियों ने ऐन वक्त पर किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से सोसाइटी परिसर और गेट पर दहशत का माहौल बन गया। एसोसिएशन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षाकर्मियों के बयान को साक्ष्य के रूप में दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed