{"_id":"6a871f44d1d4fcba93087876","slug":"model-road-to-be-built-at-a-cost-of-283-crore-footpaths-and-drains-to-be-constructed-noida-news-c-1-noi1095-4632154-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 2.83 करोड़ से बनेगी मॉडल रोड, फुटपाथ और नालियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 2.83 करोड़ से बनेगी मॉडल रोड, फुटपाथ और नालियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर-126 की सड़कों की बदलेगी सूरत, जल निकासी भी होगी बेहतर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-126 को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण 2.83 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल रोड विकसित कर रहा है। करीब 450 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी।
सेक्टर-126 में कई प्रतिष्ठित संस्थान और विद्यालय संचालित होते हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। सड़क के दोनों ओर व्यवस्थित फुटपाथ और नालियों का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ के सौंदर्यीकरण के लिए ग्रेनाइट स्टोन और टैक्टाइल टाइल्स लगाई जा रही हैं। इससे पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि विकास कार्य पूरा होने के बाद सेक्टर-126 में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। मॉडल रोड बनने से संस्थानों और विद्यालयों में आने-जाने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।