{"_id":"6a8efeabb969f6dfe40ccb0a","slug":"sfdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9781-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेंटीनेंस टीम पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेंटीनेंस टीम पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-युवती ने थाने में शिकायत देकर दर्ज कराई प्राथमिकी, दूसरे पक्ष ने भी युवती के खिलाफ दी है शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के मेंटीनेंस स्टाफ पर एक युवती ने छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उसके बाल पकड़कर खींचे और उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने एक साथी के साथ किसी काम से सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग में गई थी। वहां पर उसकी मेंटीनेंस टीम के श्रीकांत शर्मा, श्रवण सिसौदिया और प्रदीप तोमर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद बाद तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती और उसके साथी पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। वहीं, मेंटीनेंस टीम के श्रवण सिसौदिया और श्रीकांत शर्मा ने भी युवती और उसके साथी स्वयं पटेल पर मारपीट करने, दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।