{"_id":"6a8ae9e3edd51b499804baaa","slug":"when-the-airport-noida-news-c-491-1-rgh1002-9669-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट के कैंटीन संचालक ने 40 लाख ज्यादा बकाया मांगा तो जबरन कराने लगे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट के कैंटीन संचालक ने 40 लाख ज्यादा बकाया मांगा तो जबरन कराने लगे खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटीन संचालक ने टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों पर लगाए आरोप, कहा- फर्नीचर और कुर्सियां बाहर फेंकी गईं
चार साल से कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी कैंटीन में खा रहे खाना
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट में चार साल से कैंटीन चलाने वाले संचालक ने टाटा प्रोजेक्ट्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी पर उनके 40-45 लाख रुपये का लेनदेन निकल रहा है। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो कंपनी के अधिकारी जबरन कैंटीन खाली कराने लगे। सुरक्षा कर्मियों से सामान बाहर फेंकवा दिया। इस मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैंटीन संचालक संजय का आरोप है कि एयरपोर्ट में काम करने वाली टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उनकी कैंटीन में ही खाना खाते थे। कंपनी के एडमिन विभाग उनका भुगतान नहीं कर रहा। पानी और लाइट के रुपये भी उन्हें नहीं दिए गए। बकाया 40-45 लाख रुपये हो गया है। जब उन्होंने एडमिन विभाग के अधिकारियों से भुगतान करने को कहा तो उन्होंने कैंटीन खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
संजय का आरोप है कि उनकी कैंटीन से फर्नीचर और कुर्सियां बाहर फेंकवा दीं। एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात तक भी हंगामा होता रहा। उनका कहना है कि जब तक टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारी उनका भुगतान नहीं करते हैं वह कैंटीन खाली नहीं करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- टाटा जल्दी सुलझाएगा विवाद
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस मामले का संज्ञान लिया है। प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रबंधन को टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े कैंटीन ऑपरेटर के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की जानकारी मिली है। प्रबंधन को पूरी उम्मीद है कि टाटा प्रोजेक्ट्स इस मामले की समीक्षा कर इसे जल्दी ही सुलझा लेगा।