फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI activists who were protesting have been taken into custody

दिल्ली: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, पुलिस से झड़प मामले में केस दर्ज करने की कर रहे थे मांग

Thu, 15 Oct 2026 11:33 PM IST
Akash Dubey एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 15 Oct 2026 11:33 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं पर मारपीट का मामला दर्ज किया। वहीं राहुल गांधी घायल कार्यकर्ताओं से मिले।

विज्ञापन
NSUI activists who were protesting have been taken into custody
प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार रात एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। यह कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस द्वारा कथित हमले पर प्राथमिकी दर्ज न करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने एनएसयूआई की महिला कार्यकर्ताओं पर दर्ज की प्राथमिकी
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बस में मारपीट के मामले में एनएसयूआई की महिला कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला सिपाही ने कार्यकर्ताओं पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।  पुलिस की ओर से इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं, राहुल गांधी ने घायल एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे घटना से जुड़े सबूत भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ओर से जारी वीडियो में एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता महिला सिपाही के साथ धक्का-मुक्की करती और उनके बाल खींचती दिखाई दे रही है। महिला सिपाही ने एक बयान में कहा है कि प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ही उन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज हुई और उन्हें धमकियां भी दी गईं। महिला सिपाही ने आरोप लगाए हैं कि उसके बाल पकड़कर खींचे गए और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस की ओर से वीडियो जारी किए जाने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर दोनों पक्षों के आरोप चर्चा में हैं। वहीं एनएसयूआई का आरोप है कि राजीव चौक के पास विरोध प्रदर्शन के बाद जब उनकी महिला सदस्यों को हिरासत में लिया जा रहा था, तब दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed