फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police crack down on arbitrary admissions and videography in schools.

Delhi NCR News: स्कूलों में मनमानी प्रवेश और वीडियोग्राफी, पुलिस ने कसा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Iनोएडा और ग्रेटर नोएडा के दो सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के मामलों में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। सेक्टर-51 के होशियारपुर कंपोजिट विद्यालय में आप नेता पंकज अवाना और बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर सुनारसी स्कूल में महिला समेत आठ अज्ञात लोगों पर शिक्षकों के विरोध के बावजूद परिसर में रिकॉर्डिंग करने के आरोप हैं।I
विज्ञापन

Iहोशियारपुर स्कूल में वीडियोग्राफी पर आप नेता अवाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्जI
Iसेक्टर-51 स्थित कंपोजिट विद्यालय का मामला, शिक्षकों से अभद्रता का भी आरोपI
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर कंपोजिट विद्यालय में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष और 2022 के नोएडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पंकज अवाना पर बिना अनुमति स्कूल परिसर में प्रवेश करने, वीडियोग्राफी करने और शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शिक्षक सत्यबीर यादव की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पंकज अवाना चार साथियों के साथ विद्यालय पहुंचे और परिसर में वीडियो बनाने लगे। स्टाफ ने आपत्ति जताते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर आप नेता जोर-जोर से चिल्लाने लगे और स्टाफ को अपशब्द कहे। जाते समय शिक्षकों को देख लेने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में 19 महिला और एक पुरुष शिक्षक तैनात हैं। घटना से स्टाफ में नाराजगी है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि शिक्षक की शिकायत के आधार पर सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
अवाना का दावा-अव्यवस्थाएं उजागर कीं...आरोप बेबुनियाद
पंकज अवाना ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उनके पास पूरी घटना की वीडियो मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि स्कूल में छात्रों के बैठने, शौचालय और पेयजल समेत कई व्यवस्थाएं खराब हैं। उनके मुताबिक उन्होंने स्कूल की बदहाली उजागर की, जिससे डरे तंत्र ने उन्हें डराने के लिए झूठे आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
-----
इधर... गिरधरपुर सुनारसी स्कूल में घुसे आठ अज्ञात, कहा-निरीक्षण करने आए हैं
खुद को सीजेपी पदाधिकारी बताया,
ग्रेटर नोएडा/दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर सुनारसी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति प्रवेश कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के स्कूल बदलो अभियान से जुड़े इन लोगों ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों और विद्यालय की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की। इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को सीजेपी पदाधिकारी बताते हुए स्कूल का निरीक्षण करने की बात कही थी।
शिक्षकों के अनुसार 20 अगस्त को सुबह 11 से 12 बजे के बीच कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान आठ लोग स्कूल का गेट खोलकर परिसर में दाखिल हुए। आरोप है कि इनमें से कुछ लोग कक्षा सात और आठ में भी पहुंच गए और बच्चों से बातचीत करते हुए वीडियो बनाने लगे। शिक्षकों ने परिचय व स्कूल में आने की अनुमति के बारे में पूछा और बाहर जाने को कहा। आरोप है कि विरोध के बावजूद उन्होंने रिकॉर्डिंग जारी रखी और तत्काल परिसर से बाहर नहीं गए।
शिकायत के मुताबिक लोगों ने बताया कि वे बच्चों से बात करने और स्कूल का निरीक्षण करने आए हैं। आरोप है कि जाते समय उन्होंने शिक्षकों को धमकी भी दी। इसके बाद शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर शिक्षक नरेश कुमार ने बादलपुर कोतवाली में शिकायत दी।
फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
मैं भुवन हूं...29 सेकंड का वीडियो हो रहा वायरल
गिरधरपुर सुनारसी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुछ लोगों के प्रवेश और वीडियोग्राफी का 29 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद को सीजेपी पदाधिकारी बताने वाला एक शख्स कक्षा सात में बच्चों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। वह अपना नाम भुवन बताते हुए कहता है कि स्कूल का निरीक्षण करने आया है। स्कूल में जो कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर करने के लिए काम किया जाएगा।
तीन दिन पहले ही हुआ रोक का आदेश
बेसिक शिक्षा विभाग ने 19 अगस्त को आदेश जारी कर सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों और यूट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। साथ ही फोटो-वीडियो बनाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। यह आदेश सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के प्रदेश में विरोध के बीच आया है।

बीएसए बोले-बिना अनुमति नहीं जा सकते स्कूल के अंदर
बीएसए राहुल पंवार का कहना है कि बिना अनुमति स्कूल में वीडियो या फोटो शूट करने पर प्रतिबंध है। विद्यालय परिसर में रिकॉर्डिंग या फोटोशूट के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed