फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways will run three special trains for those traveling to Bihar for Chhath

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत: रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, जानिए गाड़ी संख्या, टाइमिंग और उनका पूरा रूट

Wed, 14 Oct 2026 06:40 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 14 Oct 2026 06:40 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर रेलवे छठ व त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। शकूरबस्ती से पटना और झंझारपुर के लिए अनारक्षित ट्रेनें नवंबर में आठ-आठ फेरे लगाएंगी। मालदा टाउन से शकूरबस्ती के बीच एक विशेष ट्रेन अक्तूबर में चलेगी।

विज्ञापन
Railways will run three special trains for those traveling to Bihar for Chhath
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ और त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे तीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें शकूरबस्ती से पटना और झंझारपुर के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनें नवंबर में आठ-आठ फेरे लगाएंगी। इसके अलावा मालदा टाउन से शकूरबस्ती के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04404/04403 शकूरबस्ती-पटना जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वापसी में पटना जंक्शन से यह ट्रेन 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मीरजापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी इसका संचालन इसी मार्ग से होगा। ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झंझारपुर के लिए भी आठ फेरे
उत्तर रेलवे ट्रेन संख्या 04410/04409 शकूरबस्ती-झंझारपुर जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस भी चलाएगा। शकूरबस्ती से यह ट्रेन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में झंझारपुर जंक्शन से 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को चलेगी। ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर एक बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए झंझारपुर जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन

मालदा टाउन से दिल्ली के रास्ते चलेगी ट्रेन
इसी तरह ट्रेन संख्या 03439/03440 मालदा टाउन-शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। मालदा टाउन से यह ट्रेन 16 अक्टूबर को रवाना होगी, जबकि शकूरबस्ती से वापसी में 17 अक्टूबर को चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed