{"_id":"6a87a4df6ffe5f4f1d0fcda8","slug":"rise-in-viral-infection-patients-during-monsoon-30-increase-in-opd-footfall-at-delhi-hospitals-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज: दिल्ली के अस्पतालों की ओपीडी में 30 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी; घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज: दिल्ली के अस्पतालों की ओपीडी में 30 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी; घंटों इंतजार
Fri, 21 Aug 2026 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:38 AM IST
जीटीबी और स्वामी दयानंद अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। बृहस्पतिवार को मरीजों की अधिक संख्या के कारण पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
demo
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के साथ दिल्ली में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जीटीबी और स्वामी दयानंद अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। बृहस्पतिवार को मरीजों की अधिक संख्या के कारण पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
दूर-दराज से आए मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया। जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मानसून में वायरल संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उबला पानी पीने, ताजा घर का बना भोजन करने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
बीमारी से ऐसे करें बचाव
- संक्रमण से बचने के आसान उपाय
- हाथों को साबुन से बार-बार अच्छी तरह धोएं
- खांसते और छींकते समय मुंह और नाक ढककर रखें
- बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
- गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं
- पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें
- बीमार होने पर आराम करें