{"_id":"6a88682f29d5152b540af89a","slug":"rising-tb-figures-are-alarming-government-should-form-an-expert-committee-devendra-yadav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151632-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी का बढ़ता आंकड़ा चिंताजनक, विशेषज्ञ समिति बनाए सरकार : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी का बढ़ता आंकड़ा चिंताजनक, विशेषज्ञ समिति बनाए सरकार : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते टीबी के मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में टीबी की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को तत्काल विशेषज्ञों की समिति गठित कर बीमारी के तेजी से बढ़ते मामलों की निगरानी और नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति तैयार करनी चाहिए।
यादव ने दावा किया कि टीबी की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान 42 दिनों में 12,078 मामले सामने आए हैं। उनके मुताबिक, एक जुलाई 2026 तक दिल्ली में 28.83 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 21.67 लाख छाती के एक्स-रे और 3.65 लाख आणविक जांच शामिल हैं। इस दौरान 1.75 लाख टीबी मरीजों को अधिसूचित किए जाने का दावा किया गया है।
कांग्रेस नेता के अनुसार वर्ष 2023 में 1,00,523, 2024 में 1,05,343 और 2025 में 1,12,977 मामले अधिसूचित हुए। 2019-21 के राष्ट्रीय टीबी प्रसार सर्वेक्षण में दिल्ली में टीबी की प्रसार दर 747 प्रति लाख आबादी दर्ज की गई थी। ब्यूरो