{"_id":"6a94b632bfc787d43907c146","slug":"swine-flu-cases-in-delhi-have-crossed-the-3000-mark-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खौफ: एच1एन1 के 3565 केस, डॉक्टर बोले- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खौफ: एच1एन1 के 3565 केस, डॉक्टर बोले- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Mon, 31 Aug 2026 04:31 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:31 AM IST
इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर दिल्ली में अब तक 4107 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली से बाहर के मामलों को जोड़ने पर यह संख्या 5020 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त तक एच1एन1 के कुल 3565 मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली के 3006 और दिल्ली से बाहर के 559 मामले शामिल हैं। अकेले 29 अगस्त को दिल्ली में 199, जबकि बाहर के 59 नए मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर दिल्ली में अब तक 4107 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली से बाहर के मामलों को जोड़ने पर यह संख्या 5020 तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सामान्य खांसी, जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति में मरीजों को अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि, तेज बुखार, अधिक ठंड लगना या सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। विशेषज्ञों ने बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से भी बचने को कहा है।
विज्ञापन