फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Western UP: Ganga above danger mark

पश्चिमी यूपी: गंगा खतरे के निशान से ऊपर, कार्तिक मेले की तैयारी संकट में; रेताली मैदान खाली कराने की चुनौती

Wed, 30 Sep 2026 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 04:18 AM IST
सार
Register For Event

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार ब्रजघाट और गंगानगरी क्षेत्र में नदी का जलस्तर 198.56 मीटर दर्ज किया गया। इससे खादर क्षेत्र में एक बार फिर पानी की समस्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Western UP: Ganga above danger mark
चेतावनी का निशान 198.33 मीटर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार शाम तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार ब्रजघाट और गंगानगरी क्षेत्र में नदी का जलस्तर 198.56 मीटर दर्ज किया गया। इससे खादर क्षेत्र में एक बार फिर पानी की समस्या बढ़ने लगी है। जबकि चेतावनी का निशान 198.33 मीटर है। 

विज्ञापन


गांव काकाठेर की मढ़ैया की ओर खेतों में पानी पहुंच गया है, जबकि चकलठीरा गांव में भी फसलों तक पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने 14 नवंबर से शुरू होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर भी प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी है। मेले में करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन


इसके लिए गंगा किनारे घाट तैयार करने के साथ ही अस्थायी रास्ते, पुलिस लाइन, प्रशासनिक अधिकारियों के कैंप और अन्य व्यवस्थाएं रेताली मैदान में की जाती हैं। ऐसे में यदि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो मेला क्षेत्र के लिए निर्धारित रेताली मैदान में पानी पहुंचने की आशंका बनी रहेगी। इससे मेला स्थल तैयार करने के लिए उपलब्ध जमीन कम हो सकती है और प्रशासन को व्यवस्थाएं जुटाने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर पर गंगा किनारे अस्थायी घाट और श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्ते तैयार करना चुनौतीपूर्ण होगा। प्रशासन के सामने अब जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ ही मेला क्षेत्र की जमीन को सुरक्षित रखने की चुनौती है।


एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि पिछले तीन दिनों में बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ गया है। उम्मीद है आगामी दिनों में जलस्तर सामान्य हो जाएगा। मेले की तैयारी शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed