{"_id":"6a8ce1a4e0315e43b00c2fb5","slug":"1914-new-polling-stations-added-but-number-of-actual-voting-centers-increased-by-only-160-voting-centers-are-l-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बढ़ाए गए 1914 नए पोलिंग स्टेशन, मतदान केंद्र सिर्फ 160 बढ़े, मौजूदा जगहों पर ही मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बढ़ाए गए 1914 नए पोलिंग स्टेशन, मतदान केंद्र सिर्फ 160 बढ़े, मौजूदा जगहों पर ही मतदान केंद्र
Tue, 25 Aug 2026 06:36 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:36 AM IST
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दिल्ली में पोलिंग स्टेशन की संख्या 13,033 से बढ़कर 14,947 हो गई है, जबकि पोलिंग स्टेशन लोकेशन 2,696 से बढ़कर केवल 2,856 हुई हैं। यानी 1,914 नए पोलिंग स्टेशन बढ़े, लेकिन नई लोकेशन सिर्फ 160 जुड़ीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दिल्ली में पोलिंग स्टेशन की संख्या 13,033 से बढ़कर 14,947 हो गई है, जबकि पोलिंग स्टेशन लोकेशन 2,696 से बढ़कर केवल 2,856 हुई हैं। यानी 1,914 नए पोलिंग स्टेशन बढ़े, लेकिन नई लोकेशन सिर्फ 160 जुड़ीं।
विज्ञापन
सेंट्रल जिले में पोलिंग स्टेशन 633 से बढ़कर 682 हो गए, लेकिन लोकेशन की संख्या 140 ही रही। इसी तरह सेंट्रल नॉर्थ में स्टेशन 768 से बढ़कर 863 हुए, जबकि लोकेशन 166 पर ही बनी रहीं। नई दिल्ली में भी स्टेशन 208 से बढ़कर 214 हुए, लेकिन लोकेशन की संख्या 87 से नहीं बदली। दक्षिण-पश्चिम में स्टेशन 1,187 से बढ़कर 1,351 हुए और लोकेशन 237 से 252 हुईं। उत्तर-पश्चिम में स्टेशन 1,248 से 1,403 हुए, जबकि लोकेशन 199 से 210 हुईं। पश्चिम में स्टेशन 1,390 से 1,543 हुए, लेकिन लोकेशन 298 से केवल 316 हुईं।
विज्ञापन
चुनाव कार्यालय के मुताबिक युक्तिकरण के दौरान मौजूदा मतदान केंद्रों का वरिष्ठ अधिकारियों से भौतिक सत्यापन किया गया। जहां मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक थी, वहां मतदाताओं को आसपास या नए बनाए गए मतदान केंद्रों में स्थानांतरित किया गया। 1200 मतदाता में एक मदतान केंद्र होता है।
विज्ञापन