फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar STET 2026: Application Window Closing Soon, Check Eligibility and Last Date

बीएसईबी: बिहार एसटीईटी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, कौन और कब तक भर सकता है फॉर्म? जानें सबकुछ

Sun, 13 Sep 2026 07:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 13 Sep 2026 07:00 AM IST
सार
Register For Event

बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन करने से पहले योग्यता और जरूरी शर्तें जरूर जांच लें।

विज्ञापन
Bihar STET 2026: Application Window Closing Soon, Check Eligibility and Last Date
बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 - फोटो : AI

विस्तार

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार और बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी अंतिम तारीख से पहले एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लें।

विज्ञापन

क्या है आवेदन के लिए पात्रता?

  • पेपर 1 - माध्यमिक शिक्षक: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बीएड पास होना चाहिए। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर में कम से कम 45% अंक और बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। चार वर्षीय बीए-बीएड या बीएससी-बीएड कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • पेपर 2  सीनियर सेकेंडरी शिक्षक: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड पास होना चाहिए। बीए-बीएड या बीएससी-बीएड की योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। मास्टर डिग्री में कम से कम 45% अंक और बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। मास्टर डिग्री में 55% अंक और तीन वर्षीय बीएड/एमएड कोर्स की योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस एससी/एसटी/पीएच
एकल पेपर 960 760
दोनों पेपर 1,440 1,140

परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा के नियम क्या?

बिहार एसटीईटी 2026 के लिए 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "To Register" के सामने दिए गए "Click Here" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद "Already Registered? To Login" के सामने "Click Here" पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद मांगी गई अन्य जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और पेपर व श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed