{"_id":"6ac115c2a066bab94000e011","slug":"csir-ngri-technician-recruitment-2026-21-posts-application-deadline-today-check-eligibility-and-salary-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लास्ट डेट आज: सीएसआईआर-एनजीआरआई में 21 तकनीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई वालों के पास आवेदन का आखिरी मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लास्ट डेट आज: सीएसआईआर-एनजीआरआई में 21 तकनीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई वालों के पास आवेदन का आखिरी मौका
Sun, 04 Oct 2026 10:31 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:31 AM IST
सीएसआईआर-एनजीआरआई में तकनीशियन-1 के 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल, 4 अक्तूबर 2026 है। 10वीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई या निर्धारित अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। आवेदन शाम 6 बजे तक स्वीकार होंगे।
विज्ञापन
CSIR NGRI Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान यानी सीएसआईआर-एनजीआरआई में तकनीशियन-1 के 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी, 4 अक्तूबर 2026 है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने के लिए अब बहुत कम समय बचा है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 पद भरे जाएंगे। इनमें फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर/आईटी सहायक, डिजिटल फोटोग्राफर, प्रयोगशाला सहायक, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन, फिजियोथेरेपी तकनीशियन और खानपान एवं आतिथ्य सहायक के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11 पद कंप्यूटर/आईटी सहायक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 पद भरे जाएंगे। इनमें फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर/आईटी सहायक, डिजिटल फोटोग्राफर, प्रयोगशाला सहायक, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन, फिजियोथेरेपी तकनीशियन और खानपान एवं आतिथ्य सहायक के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11 पद कंप्यूटर/आईटी सहायक के हैं।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
अभ्यर्थी के पास विज्ञान विषयों के साथ 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में मान्य आईटीआई या राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए। निर्धारित शर्तों के तहत संबंधित ट्रेड में दो साल का प्रशिक्षु अनुभव या सरकारी संस्था, सार्वजनिक उपक्रम अथवा स्वायत्त संस्था में तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X