{"_id":"6ac1e8de2d8085f42a0a09d8","slug":"du-to-launch-six-month-ai-in-filmmaking-skill-course-from-january-2027-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एआई से फिल्म बनाना सिखाएगा डीयू: 12वीं पास से परास्नातक तक कर सकेंगे आवेदन, कब से शुरू होगा कोर्स?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब एआई से फिल्म बनाना सिखाएगा डीयू: 12वीं पास से परास्नातक तक कर सकेंगे आवेदन, कब से शुरू होगा कोर्स?
Sun, 04 Oct 2026 11:19 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:19 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों के लिए एआई की मदद से फिल्म निर्माण सिखाने वाला छह महीने का नया कौशल पाठ्यक्रम शुरू करेगा। यह कोर्स जनवरी 2027 से शुरू होगा। इसमें 12वीं पास, स्नातक और परास्नातक छात्र दाखिला ले सकेंगे। पाठ्यक्रम में एआई उपकरणों के साथ फिल्म निर्माण की व्यावहारिक ट्रेनिंग और डिजिटल सामग्री तैयार करने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : AP High Court
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) छात्रों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से फिल्म बनाने की तकनीक सिखाने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ लर्निंग (COL) की ओर से एआई इन फिल्म मेकिंग नाम से छह महीने का नया स्किल कोर्स शुरू किया जाएगा। यह कोर्स जनवरी 2027 से शुरू होने की योजना है। इसमें 12वीं पास के अलावा स्नातक और परास्नातक छात्र भी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्स शुरू करने की जरूरत क्यों पड़ी?
आज के समय में एआई की मदद से लघु फिल्म, वीडियो और कई तरह की विजुअल सामग्री तैयार की जा रही है। इससे कम समय और सीमित संसाधनों में कंटेंट तैयार करना आसान हुआ है। युवाओं के बीच भी एआई टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी बदलाव को देखते हुए कैंपस ऑफ लर्निंग ने छात्रों को एआई और फिल्म निर्माण का औपचारिक प्रशिक्षण देने की पहल की है।
विज्ञापन
छात्रों को क्या सिखाया जाएगा?
इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को फिल्म निर्माण में एआई के इस्तेमाल की जानकारी देना है। इसमें छात्रों को केवल एआई टूल्स के बारे में पढ़ाया नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें इन तकनीकों का व्यावहारिक इस्तेमाल भी सिखाया जाएगा। छात्र एआई की मदद से विजुअल कंटेंट तैयार करने और फिल्म निर्माण की अलग-अलग प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X