{"_id":"6ae83ac0d8dbd6d9200455e9","slug":"georgia-mbbs-controversy-can-indian-students-appear-for-fmge-nmc-different-responses-raise-concerns-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी: विदेश में एमबीबीएस का सपना पड़ेगा भारी? जॉर्जिया के छात्रों की बढ़ती चिंता, जानें 10 सवाल-जवाब","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनएमसी: विदेश में एमबीबीएस का सपना पड़ेगा भारी? जॉर्जिया के छात्रों की बढ़ती चिंता, जानें 10 सवाल-जवाब
Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 PM IST
Georgia MBBS Controversy: जॉर्जिया से एमबीबीएस कर रहे भारतीय छात्रों के सामने भारत में डॉक्टर बनने को लेकर असमंजस की स्थिति है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अलग-अलग जवाबों ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) की पात्रता पर सवाल खड़े किए हैं। विवाद का मुख्य कारण जॉर्जिया में जूनियर डॉक्टर के रूप में पंजीकरण और स्वतंत्र रूप से चिकित्सा करने का अधिकार है। जानिए पूरे मामले से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब।
विज्ञापन
Georgia MBBS Controversy
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारत से दूर विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले ज्यादातर भारतीय छात्रों के लिए जॉर्जिया पसंदीदा जगहों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां एमबीबीएस और एमडी कोर्स में दाखिला लेते हैं। लेकिन अब जॉर्जिया से छह साल की मेडिकल पढ़ाई करने वाले छात्रों की चिंता बढ़ गई है। सवाल यह है कि क्या वे पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में डॉक्टर बन पाएंगे और विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) दे सकेंगे? दरअसल, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अलग-अलग जवाबों से इस मामले में उलझन बढ़ गई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि जॉर्जिया में जूनियर डॉक्टर के तौर पर काम करने और अपने दम पर मरीजों का इलाज करने के नियम अलग हैं। आइए, 10 सवाल-जवाब में समझते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन
1. जॉर्जिया से MBBS करने वाले छात्रों का विवाद क्या है?
जॉर्जिया से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के सामने अब भारत में डॉक्टर बनने की पात्रता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अलग-अलग जवाबों के कारण यह असमंजस पैदा हुआ है कि जॉर्जिया से छह साल का मेडिकल डॉक्टर (एमडी) कोर्स पूरा करने वाले छात्र भारत में विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) दे पाएंगे या नहीं। भारत के एफएमजीएल नियम 2021 के नियम 4(बी) के अनुसार, विदेश से मेडिकल डिग्री लेने वाले छात्र को उस देश में चिकित्सा करने का वैसा ही अधिकार होना चाहिए, जैसा वहां के नागरिकों को मिलता है। जॉर्जिया में जूनियर डॉक्टर के रूप में काम करने और स्वतंत्र रूप से इलाज करने के अधिकार अलग-अलग हैं। इसी अंतर को लेकर पूरा विवाद है।
विज्ञापन
2. एनएमसी ने 24 सितंबर 2026 को क्या जवाब दिया था?
इस मामले ने तब ध्यान खींचा, जब दो अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर सवाल उठाया कि क्या जॉर्जिया से छह साल का एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद वे भारत में एफएमजीई दे सकते हैं। 24 सितंबर को दिए गए जवाब में एनएमसी ने एफएमजीएल नियम 2021 के नियम 4(बी) का हवाला दिया। आयोग ने कहा कि विदेशी मेडिकल डिग्री तभी मान्य होगी, जब संबंधित छात्र को उस देश में चिकित्सा करने का लाइसेंस प्राप्त हो और उसे वहां के नागरिकों के बराबर अधिकार मिले हों। इस जवाब से संकेत मिला कि केवल मेडिकल कोर्स पूरा करना और जूनियर डॉक्टर का दर्जा मिलना एफएमजीई की पात्रता के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता। इससे जॉर्जिया में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X