{"_id":"6ae825beb0aced64f30a7e04","slug":"icai-ca-foundation-september-2026-result-date-results-expected-on-november-6-check-details-here-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीएआई: छह नवंबर को आएगा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड? जानें पूरा प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएआई: छह नवंबर को आएगा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड? जानें पूरा प्रक्रिया
Mon, 02 Nov 2026 11:31 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:31 AM IST
आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के परिणाम जारी होने की संभावित तारीख बता दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, नतीजे 6 नवंबर की शाम तक घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे। जानें परिणाम देखने का तरीका, पास होने के लिए जरूरी अंक और आगे की पढ़ाई का विकल्प।
विज्ञापन
CA Foundation Result 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के परिणाम की संभावित तारीख बता दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर 2026 की शाम तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नतीजे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही उसे देख सकें।
आईसीएआई की ओर से सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी अंकतालिका देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा में मिले अंकों की जानकारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। भविष्य में दाखिले और आगे की पढ़ाई के लिए अंकतालिका की जरूरत पड़ सकती है।

रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे?
सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाना होगा। वहां सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी जानकारियां जांचने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख लें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X