{"_id":"6abc9def62db0144ce05d6ad","slug":"gujarat-gsos-2026-class-10-and-12-exam-datesheet-released-exams-from-november-30-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात जीएसओएस 2026: कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी, 30 नवंबर से होंगे एग्जाम, देखें तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात जीएसओएस 2026: कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी, 30 नवंबर से होंगे एग्जाम, देखें तारीख
Wed, 30 Sep 2026 11:07 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:07 AM IST
गुजरात जीएसओएस ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सामान्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए नवंबर-दिसंबर 2026 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। छात्र डेटशीट में विषयवार परीक्षा की तारीख, समय और विषय कोड देख सकते हैं।
विज्ञापन
गुजरात जीएसओएस 2026
- फोटो : AI
विस्तार
गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सामान्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए गुजरात राज्य मुक्त विद्यालय (GSOS) की नवंबर-दिसंबर 2026 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना 24 सितंबर को जारी की गई है। परीक्षाएं 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2026 तक होंगी।
विज्ञापन
छात्र डेटशीट में विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख, समय और विषय कोड देख सकते हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मुख्य रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होंगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं सुबह और दोपहर, दोनों सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
कब से होंगी 10वीं की परीक्षाएं?
| तारीख | परीक्षा का समय | विषय |
|---|---|---|
| 30 नवंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | बेसिक गणित (18) / स्टैंडर्ड गणित (12) |
| 1 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | विज्ञान (11) |
| 2 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | सामाजिक विज्ञान (10) |
| 3 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | पहली भाषा |
| 4 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | अंग्रेजी / दूसरी भाषा (16) |
| 5 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | गुजराती, दूसरी भाषा (13) |
| 7 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक | हिंदी, सिंधी, संस्कृत, फारसी, अरबी और उर्दू, दूसरी भाषाएं |
| 8 दिसंबर 2026 | सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक | व्यावसायिक विषय |
दो सत्रों में होगी कक्षा 12वीं की परीक्षा
कक्षा 12वीं की सामान्य स्ट्रीम की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। सुबह का सत्र 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दोपहर का सत्र 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगा। परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी।
| तारीख | सुबह का सत्र | दोपहर का सत्र |
|---|---|---|
| 30 नवंबर 2026 | लेखांकन | भूगोल |
| 1 दिसंबर 2026 | अर्थशास्त्र | संस्कृत, फारसी, अरबी, प्राकृत |
| 2 दिसंबर 2026 | व्यावसायिक अध्ययन | समाजशास्त्र |
| 3 दिसंबर 2026 | सहकारी पंचायत | पहली भाषा: गुजराती, हिंदी, मराठी, उर्दू, सिंधी, अंग्रेजी, तमिल, ओडिया |
| 4 दिसंबर 2026 | राजनीति विज्ञान | दूसरी भाषा: गुजराती, अंग्रेजी |
| 5 दिसंबर 2026 | मूलभूत बातें | दूसरी भाषा: हिंदी |
| 7 दिसंबर 2026 | सचिवीय अभ्यास और व्यावसायिक पत्र लेखन | मनोविज्ञान |
| 8 दिसंबर 2026 | विभिन्न व्यावसायिक विषय | दर्शनशास्त्र |
| 9 दिसंबर 2026 | - | इतिहास |
कमेंट
कमेंट X