{"_id":"6ac5c6e77cae6d89290681ab","slug":"iim-bangalore-midterm-exam-students-build-ai-chatbots-instead-of-taking-written-test-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम बंगलूरू: कागज-कलम की जगह छात्रों ने बनाए एआई चैटबॉट, क्या बदलेगा परीक्षा का तरीका?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईएम बंगलूरू: कागज-कलम की जगह छात्रों ने बनाए एआई चैटबॉट, क्या बदलेगा परीक्षा का तरीका?
Wed, 07 Oct 2026 09:43 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:43 AM IST
IIM Bangalore Midterm Exam: आईआईएम बंगलूरू में जनरेटिव एआई पाठ्यक्रम की मिडटर्म परीक्षा का तरीका बदला गया। 78 छात्रों ने लिखित परीक्षा देने के बजाय अपने एआई चैटबॉट बनाए और उनसे परीक्षा के सवालों के जवाब तैयार किए। जानें इस अनोखी परीक्षा में क्या था खास।
विज्ञापन
IIM Bangalore
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान बंगलूरू यानी आईआईएम बेंगलुरु ने मिडटर्म परीक्षा के लिए एक अलग तरीका अपनाया। संस्थान में जनरेटिव एआई पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे छात्रों को पारंपरिक लिखित परीक्षा देने के बजाय अपना खुद का एआई चैटबॉट तैयार करने को कहा गया। इसके बाद छात्रों ने परीक्षा में पूछे गए सवालों के जवाब अपने बनाए हुए चैटबॉट की मदद से तैयार किए। यह मूल्यांकन जून-जुलाई 2026 सत्र के दौरान आयोजित किया गया। इसमें व्यवसाय विश्लेषण और सामान्य एमबीए के वैकल्पिक पाठ्यक्रम से जुड़े कुल 78 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रयोग का उद्देश्य छात्रों की व्यावहारिक एआई क्षमता को समझना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या छात्रों को लिखित परीक्षा नहीं देनी थी?
इस विशेष मिडटर्म मूल्यांकन में छात्रों को कागज और कलम से होने वाली सामान्य परीक्षा नहीं देनी थी। इसके बजाय उन्हें ऐसा चैटबॉट बनाना था, जो परीक्षा में दिए गए सवालों के जवाब देने में सक्षम हो। छात्रों को अपने चैटबॉट को निर्देश देने के लिए अलग-अलग संकेत यानी प्रॉम्प्ट तैयार करने पड़े। इसके अलावा उन्हें पाठ्यक्रम की सामग्री और दूसरी जरूरी जानकारी भी चैटबॉट में उपलब्ध करानी थी। छात्र अंतिम मूल्यांकन से पहले अपने चैटबॉट के अलग-अलग संस्करण तैयार करके उन्हें जांच सकते थे। इस तरह परीक्षा में केवल जानकारी याद करके लिखने के बजाय छात्रों की तकनीक के इस्तेमाल की क्षमता पर भी ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा में कितने सवाल पूछे गए?
मिडटर्म परीक्षा में कुल 15 सवाल शामिल किए गए थे। इन सवालों के जरिए यह देखने की कोशिश की गई कि छात्र जनरेटिव एआई का इस्तेमाल कितनी प्रभावी तरीके से कर सकते हैं। सामान्य परीक्षा में जहां छात्रों से पढ़ी हुई जानकारी याद करके अपने शब्दों में उत्तर लिखने की उम्मीद की जाती है, वहीं इस मूल्यांकन का फोकस एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल पर था। छात्रों को अपने चैटबॉट को इस तरह तैयार करना था कि वह दिए गए सवालों को समझकर उपयोगी जवाब तैयार कर सके। इसके लिए छात्रों को सही निर्देश लिखने, पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री देने और चैटबॉट को बेहतर बनाने का अभ्यास करना पड़ा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X