फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2026: Computer Science Tops Choice, IIT Bombay Leads Among Top 500

जेईई एडवांस्ड 2026: शीर्ष 500 में से 365 ने चुना कंप्यूटर विज्ञान, कौन सा आईआईटी रहा टॉपर्स की पहली पसंद?

Wed, 07 Oct 2026 04:24 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
Register For Event

जेईई एडवांस 2026 में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों की पसंद में कंप्यूटर विज्ञान सबसे आगे रहा। शीर्ष 500 में से 365 छात्रों ने यह शाखा चुनी। वहीं, आईआईटी बॉम्बे ने सबसे ज्यादा 183 शीर्ष रैंक धारकों को प्रवेश दिया। जानें आंकड़े क्या कहते हैं...
 

विज्ञापन
JEE Advanced 2026: Computer Science Tops Choice, IIT Bombay Leads Among Top 500
JEE Advanced 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों के बीच कंप्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी सबसे पसंदीदा शाखा रही। शीर्ष 500 रैंक धारकों में से 365 छात्रों ने इस शाखा में प्रवेश लिया। आईआईटी रुड़की की ओर से तैयार 2026 की संयुक्त कार्यान्वयन समिति की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस साल जेईई एडवांस्ड का आयोजन आईआईटी रुड़की ने किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

टॉपर्स ने किस ब्रांच में लिया दाखिला?

  • शीर्ष 500 में से 365 छात्रों ने कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग चुनी
  • इनमें अकेले आईआईटी बॉम्बे के कंप्यूटर विज्ञान कार्यक्रम में 142 छात्र गए
  • शीर्ष 500 में केवल दो छात्रों ने सिविल इंजीनियरिंग चुनी
  • एक भी छात्र ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग नहीं चुनी
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विश्लेषण से जुड़े कार्यक्रमों को केवल 17 छात्रों ने चुना
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा आईआईटी रहा टॉपर्स की पहली पसंद?

शीर्ष 500 रैंक धारकों में सबसे ज्यादा छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे में प्रवेश लिया। कुल 183 छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे को चुना। इसके बाद आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा। शीर्ष 500 में से 115 छात्रों ने यहां प्रवेश लिया। अन्य प्रमुख आईआईटी की स्थिति इस तरह रही:

  • आईआईटी बॉम्बे: 183 छात्र
  • आईआईटी दिल्ली: 115 छात्र
  • आईआईटी मद्रास: 78 छात्र
  • आईआईटी कानपुर: 49 छात्र
  • आईआईटी खड़गपुर: 40 छात्र


रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है।

विज्ञापन

शीर्ष 100 में किस आईआईटी को सबसे ज्यादा छात्रों ने चुना?

अगर केवल शीर्ष 100 रैंक हासिल करने वाले उन छात्रों को देखें, जिन्हें आईआईटी में सीट मिली, तो आईआईटी बॉम्बे की बढ़त और ज्यादा स्पष्ट नजर आती है।

  • 68 छात्र आईआईटी बॉम्बे गए
  • 18 छात्र आईआईटी दिल्ली गए
  • 11 छात्र आईआईटी मद्रास गए
  • एक छात्र आईआईटी कानपुर गया


इससे पता चलता है कि सबसे ऊंची रैंक वाले छात्रों के बीच भी आईआईटी बॉम्बे सबसे पसंदीदा संस्थान रहा।

कंप्यूटर विज्ञान की लोकप्रियता का रुझान नया नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष रैंक धारकों के बीच कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों के रुझान के अनुरूप है। इस बार शीर्ष 500 में से 365 छात्रों ने कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग चुनी। इसके मुकाबले दूसरी कुछ शाखाओं को बहुत कम छात्रों ने प्राथमिकता दी। सिविल इंजीनियरिंग को सिर्फ दो छात्रों ने चुना, जबकि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए कोई विकल्प नहीं चुना गया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विश्लेषण से जुड़े कार्यक्रमों को भी शीर्ष 500 में केवल 17 छात्रों ने चुना।

जेईई एडवांस्ड 2026 में कितने छात्रों ने परीक्षा दी और कितने सफल हुए?

  • जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के पात्र होते हैं।
  • इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई 2026 को हुई थी। दोनों प्रश्नपत्रों में कुल 1,79,694 उम्मीदवार शामिल हुए।
  • जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम 1 जून को घोषित किया गया। इसमें कुल 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।

महिला उम्मीदवारों के प्रदर्शन में क्या खास रहा?

  • रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में आईआईटी जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की सफलता दर सबसे अधिक रही।
  • इस साल सफल महिला उम्मीदवारों की संख्या 10,000 के पार पहुंच गई।
  • पिछले छह वर्षों में यह पहली बार है, जब सफल महिला उम्मीदवारों की संख्या 10,000 से ज्यादा हुई है।


संयुक्त कार्यान्वयन समिति की रिपोर्ट हर साल उस आईआईटी की ओर से तैयार की जाती है, जो जेईई एडवांस्ड का आयोजन करता है। इसमें सीटों की संख्या, शाखाओं में प्रवेश के बदलाव और छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों का विस्तृत विवरण दिया जाता है।

रिपोर्ट में बताया गया कि प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध सीटों की संख्या की तुलना में कम से कम दोगुने उम्मीदवार सफल हों, यह सुनिश्चित करने के लिए योग्यता मानदंड में ढील दी गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया, “योग्यता मानदंड में ढील दी गई, ताकि प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध सीटों की तुलना में कम से कम दोगुने उम्मीदवार सफल हो सकें।”
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed