फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Protests: Education Minister Pralhad Joshi Says Hooliganism Won’t Be Tolerated

जामिया प्रदर्शन का 17वां दिन: तोड़फोड़ पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले- हुड़दंग और उपद्रव बर्दाश्त नहीं

Wed, 28 Oct 2026 07:33 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 07:33 PM IST
सार
Register For Event

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कथित तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा कि हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।
 

विज्ञापन
Jamia Protests: Education Minister Pralhad Joshi Says Hooliganism Won’t Be Tolerated
जामिया प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ पर शिक्षा मंत्री सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विश्वविद्यालय परिसर में हुई कथित तोड़फोड़ की निंदा की और कहा कि सरकार किसी भी तरह का हुड़दंग या उपद्रवी व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


जोशी ने कहा, “जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। वहां 2006 से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। पिछली बार जब चुनाव हुए थे, तब हिंसा की एक गंभीर घटना हुई थी, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी।”
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, “चुनाव कराने की मांग उठाई गई थी, लेकिन कुछ लोग विश्वविद्यालय-विरोधी गतिविधियों में भी शामिल थे। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन यह आरोप भी लगाया गया कि कुछ निर्दोष लोगों को भी निशाना बनाया गया।”
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की शिकायतों के लिए बनाई गई सात सदस्यीय समिति

शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ डीन और प्रोफेसरों की सात सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समिति छात्रों की शिकायतों की जांच करेगी।

जोशी ने कहा, “समिति छात्रों की ओर से उठाई गई शिकायतों की जांच करेगी। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी चिंताओं पर विचार किया जाएगा। हालांकि, सरकार मास्क पहनकर आने वाले लोगों के हुड़दंग या उपद्रवी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस में शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है और मैं दिल्ली पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील करता हूं।”

विश्वविद्यालय ने लगाया संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को टूटी हुई खिड़कियों की तस्वीरें साझा कीं। प्रशासन का आरोप है कि कुछ छात्रों ने जबरन परिसर के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया और निगरानी कैमरों सहित विश्वविद्यालय की अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, अधिकारियों ने कथित नुकसान के मामले में की जा रही कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव की निश्चित तारीख घोषित करे और छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने की समयसीमा तय करे। विश्वविद्यालय में वर्ष 2006 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय ने सोमवार को आदेश जारी कर कहा था कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे।


आदेश में प्रदर्शन के दौरान छात्रों को जारी निलंबन और कारण बताओ नोटिस वापस लेने का भी प्रावधान था। इसके अलावा, आंदोलन के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों के व्यवहार की जांच के लिए समिति बनाने की बात कही गई थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि संविधान को मंजूरी देने की निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई है। इसी कारण विश्वविद्यालय के आदेश के बावजूद आंदोलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed