फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2027: NTA Allows Fresh Application Form Submission, Check Important Guidelines

जेईई मेन 2026: आवेदन में हो गई है गलती? नया फॉर्म भरने की मिली छूट, क्या फीस भी दोबारा देनी होगी?

Sat, 31 Oct 2026 08:22 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2026 08:22 AM IST
सार
Register For Event

एनटीए ने जेईई मेन 2027 सेशन-1 के अभ्यर्थियों को पहले आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद भी नया फॉर्म भरने की अनुमति दी है। नए आवेदन पर नया एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है। क्या फीस भी दोबारा जमा करनी होगी...?
 

विज्ञापन
JEE Main 2027: NTA Allows Fresh Application Form Submission, Check Important Guidelines
JEE Main 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 सेशन-1 के आवेदन को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है या परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है, वे भी नया आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिनसे आवेदन भरते समय अपनी जानकारी दर्ज करने में गलती हो गई है।

विज्ञापन


एनटीए की 30 अक्तूबर 2026 को जारी एडवाइजरी के अनुसार, नया फॉर्म जमा करने पर अभ्यर्थी को नया एप्लीकेशन नंबर दिया जाएगा। हालांकि, एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि पहले जमा किए गए आवेदन का शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और न ही उसे नए आवेदन के शुल्क में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

जेईई मेन 2027: नए आवेदन के लिए क्या करना होगा?

जिन अभ्यर्थियों को अपने पहले आवेदन में गलती सुधारने के बजाय नया फॉर्म भरना है, उन्हें पूरी आवेदन प्रक्रिया दोबारा पूरी करनी होगी। नए आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सभी जरूरी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण फिर से दर्ज करने होंगे।
  • अपनी फोटो दोबारा अपलोड करनी होगी।
  • हस्ताक्षर फिर से अपलोड करने होंगे।
  • लागू होने वाले अन्य आवश्यक दस्तावेज भी नए सिरे से अपलोड करने होंगे।
  • नए आवेदन का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

कौन-सा आवेदन मान्य होगा?

एनटीए के अनुसार, केवल वही नवीनतम आवेदन मान्य माना जाएगा, जिसके लिए परीक्षा शुल्क जमा किया गया हो और कन्फर्मेशन पेज जनरेट हुआ हो।

पुराने आवेदन की फीस वापस नहीं होगी

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने पहले आवेदन के लिए शुल्क जमा कर दिया है और अब नया फॉर्म भरता है, तो पुराने आवेदन का शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, पहले जमा की गई फीस को नए आवेदन के शुल्क में समायोजित भी नहीं किया जाएगा। इसलिए नया फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को दोबारा शुल्क जमा करना होगा।

एक से अधिक एप्लीकेशन नंबर पर एनटीए की चेतावनी

एनटीए ने अभ्यर्थियों को एक से अधिक एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करके परीक्षा में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी है। एजेंसी के अनुसार, एक से अधिक एप्लीकेशन नंबर के आधार पर परीक्षा देने के मामलों को अनुचित साधन (Unfair Means – UFM) माना जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए नया फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को अपने नवीनतम वैध आवेदन की जानकारी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

JEE Main 2027 Correction Window की तारीख

यदि आवेदन में केवल छोटी-मोटी गलतियां हैं, तो अभ्यर्थियों को हर बार नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। वे NTA की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली करेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
महत्वपूर्ण कार्यक्रम तारीख
नया आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो शुरू 27 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो समाप्त 29 नवंबर 2026
 

करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी अपने मौजूदा आवेदन में उपलब्ध सुधारों के अनुसार आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।

जेईई मेन 2027 पंजीकरण में Meri Pehchaan Login अनिवार्य

एनटीए ने जेईई मेन 2027 पंजीकरण प्रक्रिया के लिए Meri Pehchaan लॉगिन को अनिवार्य करने की जानकारी भी दी है। Meri Pehchaan के माध्यम से अभ्यर्थी निम्नलिखित विकल्पों से लॉगिन कर सकते हैं:

  • DigiLocker
  • e-Pramaan
  • JanParichay

अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित लॉगिन व्यवस्था का इस्तेमाल करना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • नया आवेदन भरने से पहले तय कर लें कि करेक्शन विंडो से गलती सुधारी जा सकती है या नहीं।
  • नया फॉर्म भरने पर नया एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज दोबारा अपलोड करें।
  • नए आवेदन का शुल्क जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज जरूर जांचें।
  • परीक्षा में एक से अधिक एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल न करें।
  • आवेदन और सुधार की तारीखों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed