{"_id":"6ae6ef2e5d1b4ee9e004eb0a","slug":"maharashtra-neet-pg-merit-list-2026-released-check-state-rank-eligible-candidates-list-and-cap-round-1-schedul-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी 2026: महाराष्ट्र में एमडी-एमएस दाखिले की मेरिट सूची जारी, यहां देखें अपना नाम और राज्य रैंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट पीजी 2026: महाराष्ट्र में एमडी-एमएस दाखिले की मेरिट सूची जारी, यहां देखें अपना नाम और राज्य रैंक
Sun, 01 Nov 2026 01:20 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:20 PM IST
महाराष्ट्र नीट पीजी 2026 के लिए राज्य की अस्थायी मेरिट सूची और पंजीकृत पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना राज्य मेरिट क्रम, अंक और आरक्षण श्रेणी जांच सकते हैं। पहले चरण में पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम भरने की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। सीट आवंटन सूची 5 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
महाराष्ट्र राज्य साझा प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ ने नीट पीजी 2026 के तहत एमडी, एमएस और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की अस्थायी राज्य मेरिट सूची और पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये सूचियां पहले चरण की केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया यानी सीएपी के लिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, राज्य मेरिट क्रम और पात्रता से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। ध्यान दें कि अंतिम अस्थायी राज्य मेरिट सूची और सीटों का ब्योरा 2 नवंबर को जारी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरिट सूची में क्या-क्या जांचें?
मेरिट सूची में उम्मीदवार का राज्य मेरिट क्रम, नीट पीजी का अखिल भारतीय क्रम, परीक्षा में मिले कुल अंक, अनुक्रमांक और आवेदन संख्या जैसी जानकारी दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार की आरक्षण श्रेणी और कोटे से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है। इसमें खुली श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के साथ सेवा में कार्यरत चिकित्सकों से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है। उम्मीदवार सूची में अपना नाम और सभी विवरण ध्यान से जांचें। गलती मिलने पर तय समय में प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करें।
विज्ञापन
कब से भर सकेंगे कॉलेजों की पसंद?
महाराष्ट्र नीट पीजी प्रवेश के पहले चरण का कार्यक्रम संशोधित किया गया है। उम्मीदवार 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कॉलेज और पाठ्यक्रम की पसंद भर सकेंगे। पसंद भरने की सुविधा 4 नवंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक खुली रहेगी। इसके बाद 5 नवंबर को सीट आवंटन की पहली सूची जारी होगी। जिन उम्मीदवारों को कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटित होगा, उन्हें 6 से 10 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज पहुंचने की आखिरी समय सीमा 10 नवंबर शाम 5:30 बजे है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X