{"_id":"6a8d1fa29978d7ec6d0dfb4d","slug":"ncweb-releases-fourth-cut-off-list-admissions-open-on-august-25-and-26-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU NCWEB Admission: एनसीवेब की चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी, छात्राएं कब और कैसे ले सकेंगी दाखिला? नोट करें तिथियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU NCWEB Admission: एनसीवेब की चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी, छात्राएं कब और कैसे ले सकेंगी दाखिला? नोट करें तिथियां
Tue, 25 Aug 2026 10:24 AM IST
Shahin Praveen
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:24 AM IST
NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथी कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं के लिए जल्द ही अलग से प्रवेश विंडो खोली जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCWEB Fourth Merit List: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने बीकॉम व बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए चौथी कटऑफ जारी कर दी है। एनसीवेब की 15,200 सीटों में से अब तक करीब 15 हजार सीटें भर चुकी हैं। बीकॉम के लिए सबसे कम 35 फीसदी कटऑफ अदिति कॉलेज में एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी श्रेणी की रही है। अब 25-26 अगस्त तक इस कटऑफ के आधार पर दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
चौथी कटऑफ में बीए प्रोग्राम (इतिहास-राजनीति विज्ञान) में सामान्य श्रेणी के लिए 20 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। इस श्रेणी में अदिति व भगिनी निवेदिता में 40 प्रतिशत, भारती में 68 प्रतिशत व मोतीलाल नेहरू में 60 प्रतिशत कटऑफ में दाखिला हो जाएगा। बीए प्रोग्राम (इकनॉमिक्स-पॉलिटिक्स) के दाखिले 17 कॉलेज सेंटरों पर बंद हो गए हैं, जबकि हंसराज व मिरांडा हाउस में ओबीसी श्रेणी के लिए 74.75 प्रतिशत कटऑफ रही।
विज्ञापन
बीकॉम में ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी के लिए ज्यादा मौके हैं। हंसराज में ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 79.5 प्रतिशत व मिरांडा हाउस में ईडब्ल्यूएस के लिए 79.5 प्रतिशत तथा ओबीसी के लिए 79.25 प्रतिशत कटऑफ रही। एनसीवेब अब 12वीं कंपार्टमेंट पास छात्राओं को भी आवेदन का मौका देने की तैयारी कर रहा है। निदेशक डॉ. गीता भट्ट ने बताया कि अगले सप्ताह आवेदन विंडो खोली जाएगी, जिसके लिए विवि की मंजूरी का इंतजार है। केवल दिल्ली निवासी छात्राओं को ही इस बोर्ड में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
कैसे ले सकेंगी दाखिला?
- सबसे पहले NCWEB की वेबसाइट पर जाकर चौथी कट-ऑफ लिस्ट में अपना नाम और कोर्स देखें।
- नाम कट-ऑफ में होने पर निर्धारित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और संबंधित NCWEB शिक्षण केंद्र द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन का इंतजार करें।
- सत्यापन के बाद प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करें। शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
- छात्राओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी चरण पूरे करने होंगे, वरना सीट का दावा समाप्त हो सकता है।
कमेंट
कमेंट X