सीटेट 2026 परीक्षा स्थगित: दोबारा खोली गई आवेदन विंडो, क्या रही वजह, क्या दोबारा फॉर्म भरना होगा? यहां जानें
सीबीएसई ने सितंबर 2026 सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (22वां संस्करण) को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आवेदन विंडो फिर से खोली गई है। पूर्व में सीबीएसई ने 8 मई 2026 को इस परीक्षा का नोटिस जारी किया था, जिसके बाद आवेदन 11 मई से 10 जून 2026 तक स्वीकार किए गए थे। अब फिर से आवेदन विंडो खोली गई है। जानें इस निर्णय के पीछे की वजह और नई परीक्षा तिथि पर अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के 22वें संस्करण को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने उन पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया है, जो पहले आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना फॉर्म नहीं भर सके थे।
सीबीएसई की ओर से जारी ताजा सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक दोबारा खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है।
सीटीईटी का आवेदन फिर क्यों खोला गया?
- सीबीएसई ने बताया कि यह फैसला हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
- फैसले में पात्र शिक्षकों को निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की योग्यता हासिल करने की कानूनी आवश्यकता पूरी करने के लिए उचित अवसर देने पर जोर दिया गया था।
- इसी को देखते हुए बोर्ड ने उन पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

पहले कब हुए थे सीटीईटी के लिए आवेदन?
सीटीईटी के 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी। सीबीएसई ने 8 मई 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी की थी, जिसके बाद आवेदन 11 मई से 10 जून 2026 तक स्वीकार किए गए थे।
अब जिन अभ्यर्थियों की पात्रता परीक्षा में शामिल होने की है, लेकिन वे उस अवधि में आवेदन जमा नहीं कर सके थे, वे दोबारा खोली गई आवेदन विंडो में अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ध्यान रखें:
- आवेदन की नई अवधि 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक है।
- पहले आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना है।
- दोबारा आवेदन का मौका केवल उन पात्र अभ्यर्थियों के लिए है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे।
- अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सीटीईटी की नई परीक्षा तारीख कब आएगी?
परीक्षा स्थगित होने के बाद सीबीएसई ने अभी नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है। बोर्ड के अनुसार, दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद सीटीईटी के 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तारीख घोषित की जाएगी।
इसलिए अभ्यर्थियों को अभी नई परीक्षा तारीख के लिए इंतजार करना होगा। साथ ही उन्हें प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़े दूसरे निर्देशों के लिए आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X