{"_id":"6aafc0adb004081652032777","slug":"neet-mds-counselling-2026-choice-filling-and-locking-ends-tomorrow-select-preferred-colleges-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट एमडीएस काउंसलिंग: चॉइस फिलिंग-लॉकिंग की कल अंतिम तारीख, समयसीमा से पहले कॉलेज और पाठ्यक्रम करें लॉक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट एमडीएस काउंसलिंग: चॉइस फिलिंग-लॉकिंग की कल अंतिम तारीख, समयसीमा से पहले कॉलेज और पाठ्यक्रम करें लॉक
Sun, 20 Sep 2026 05:28 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:28 PM IST
नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया कल समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार तय समयसीमा से पहले अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर चॉइस लॉक कर लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर को खत्म हो जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इसके लिए चॉइस फिलिंग 16 सितंबर से शुरू की थी, जबकि चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई। काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर उसे लॉक करना होगा।
दूसरे चरण के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी। सीट आवंटन का परिणाम 23 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समयसीमा खत्म होने से पहले अपनी पसंद भरकर लॉक कर दें, ताकि सीट आवंटन में उनके विकल्पों पर विचार किया जा सके।
चॉइस लॉक करने के बाद उम्मीदवारों की चुनी हुई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण में सीट आवंटन 21 से 22 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और इसका परिणाम 23 सितंबर को जारी होगा। सीट मिलने पर उम्मीदवारों को तय समय में संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| पंजीकरण और भुगतान | 15 से 19 सितंबर 2026 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 16 से 21 सितंबर 2026 |
| विकल्प लॉक करने की अवधि | 19 से 21 सितंबर 2026 |
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 21 से 22 सितंबर 2026 |
| दूसरे चरण के सीट आवंटन का परिणाम | 23 सितंबर 2026 |
| रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग | 24 से 30 सितंबर 2026 |
| शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और साझाकरण | 1 अक्तूबर 2026 |
चॉइस लॉक करने के बाद उम्मीदवारों की चुनी हुई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण में सीट आवंटन 21 से 22 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और इसका परिणाम 23 सितंबर को जारी होगा। सीट मिलने पर उम्मीदवारों को तय समय में संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
सीट लॉक कैस करें?
- MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- काउंसलिंग के Choice Filling सेक्शन में जाएं।
- अपनी पसंद के कॉलेज और MDS पाठ्यक्रम चुनें और उन्हें प्राथमिकता के क्रम में रखें।
- सभी विकल्पों को एक बार ध्यान से जांच लें।
- Choice Locking के विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपनी चॉइस लॉक करें।
- लॉकिंग के बाद चॉइस की कॉपी डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X