{"_id":"6abcba072eeb2a8818061145","slug":"neet-ug-counselling-2026-mcc-round-3-seat-allotment-result-check-183-new-mbbs-bds-seats-reporting-dates-docume-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी काउंसलिंग 2026: 183 नई एमबीबीएस-बीडीएस सीटों का आवंटन आज, ऐसे कर सकेंगे चेक; क्या होगा अगला चरण?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट यूजी काउंसलिंग 2026: 183 नई एमबीबीएस-बीडीएस सीटों का आवंटन आज, ऐसे कर सकेंगे चेक; क्या होगा अगला चरण?
Wed, 30 Sep 2026 01:01 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:01 PM IST
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तीसरे चरण में सीट आवंटन परिणाम 30 सितंबर को जारी होने वाला है। एमसीसी ने तीसरे चरण की सीट मैट्रिक्स में 183 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी हैं। जानें परिणाम देखने, कॉलेज रिपोर्टिंग और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी।
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2026
- फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विस्तार
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तीसरे चरण के सीट आवंटन परिणाम को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चिकित्सा परामर्श समिति यानी एमसीसी की ओर से तीसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवार परिणाम और काउंसलिंग से जुड़े नवीनतम अपडेट एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स में 183 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी गई हैं। ये सीटें महाराष्ट्र, पुडुचेरी, त्रिपुरा, उत्तराखंड तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में स्थित संस्थानों से जुड़ी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक नई सीटें जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स में 183 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी गई हैं। ये सीटें महाराष्ट्र, पुडुचेरी, त्रिपुरा, उत्तराखंड तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में स्थित संस्थानों से जुड़ी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक नई सीटें जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
किन सीटों पर मिलेगा प्रवेश?
एमसीसी की नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में विभिन्न प्रकार की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा, मानित विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एम्स, जेआईपीएमईआर और सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X