फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Appoints Two Directors and One Joint Director, Officers Must Join Within 3 Weeks

एनटीए: एजेंसी में तीन अधिकारियों की नियुक्ति; तीन हफ्ते में संभालना होगा पद, नहीं तो हो जाएंगे बाहर

Fri, 28 Aug 2026 04:53 PM IST
शाहीन परवीन पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Aug 2026 04:53 PM IST
सार
Register For Event

केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर अपना नया पद संभालना होगा।

विज्ञापन
NTA Appoints Two Directors and One Joint Director, Officers Must Join Within 3 Weeks
एजेंसी में तीन अधिकारियों की नियुक्ति - फोटो : AI

विस्तार

केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। एनटीए को नीट पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर पहले आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अलग-अलग आदेशों के मुताबिक, रवि कुमार सिंह, जो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं, और प्रसन्ना वेंकटेश वी, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं, को एनटीए में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

3 हफ्ते में जॉइनिंग जरूरी

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा  (कस्टम्स और इनडायरेक्ट टैक्सेस) अधिकारी अमित समदरिया को NTA में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आदेशों में कार्मिक मंत्रालय के एक सर्कुलर का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के अंदर अपना नया पद संभालना होगा, "ऐसा न करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबार (बाहर) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।"

हाल ही में, सरकार ने NTA की परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की है। इनमें चार-स्तरीय पेपर चेकिंग प्रक्रिया लागू करना, 600 एक्सपर्ट्स को हटाना और डोमेन स्पेशलिस्ट्स को शामिल करना जैसे बदलाव शामिल हैं।
 

परीक्षा सुधारों पर सुझाव देने की अपील

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा सुधारों को लेकर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। सार्वजनिक परीक्षाओं में सुधार के लिए गठित उच्चस्तरीय कार्य बल के सामने लोग अपने सुझाव रख सकते हैं। NTA के अनुसार, सुझाव व्हाट्सऐप के जरिए केवल 2 मिनट में भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed