फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA: UGC-NET December 2026 Registration Begins, Candidates Can Apply Till October 28

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 अक्तूबर तक भरें फॉर्म; 14 से 19 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा

Thu, 08 Oct 2026 11:04 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 11:04 PM IST
सार
Register For Event

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा दिसंबर में होगी। 

विज्ञापन
NTA: UGC-NET December 2026 Registration Begins, Candidates Can Apply Till October 28
UGC NET Exam 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UGC NET December 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने गुरुवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। उम्मीदवार 8 अक्तूबर 2026 से 28 अक्तूबर 2026 रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


कब होगी UGC NET परीक्षा?
एनटीए के अनुसार यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों या वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन


आवेदन से पहले ये जानकारी जरूर देखें
एनटीए ने उम्मीदवारों से कहा है कि आवेदन करने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन, पात्रता मानदंड और विषयवार परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान से पढ़ें। आवेदन में दी गई जानकारी को जमा करने से पहले एक बार जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन उम्मीदवारों के लिए है UGC NET?
यूजीसी-नेट परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी में प्रवेश से संबंधित पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी एनटीए को दी है। दिसंबर 2018 से यूजीसी-नेट कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में NTA द्वारा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed