फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board Model Papers 2027 Out: Download Class 10 and 12 Subject-wise PDFs

आरबीएसई: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर, कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? यहां जानें

Tue, 03 Nov 2026 02:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 02:54 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर 2027 जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board Model Papers 2027 Out: Download Class 10 and 12 Subject-wise PDFs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी इन मॉडल पेपर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप, अंक योजना और सवालों के प्रकार समझने में मदद मिलेगी। इनकी तैयारी से परीक्षा के कठिनाई स्तर का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

सभी विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध

राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर अंग्रेजी, विज्ञान और गणित सहित सभी विषयों के लिए उपलब्ध हैं। विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर पिछले वर्षों के मॉडल पेपर भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2010 से 2026 तक के पुराने मॉडल पेपर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

RBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जारी नहीं हुई परीक्षा की तारीखें

राजस्थान बोर्ड ने अभी कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2027 की परीक्षा का टाइम टेबल जारी नहीं किया है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी।

RBSE Model Papers 2027: ऐसे करें डाउनलोड

विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के बाईं ओर दिए गए 'Books/Old Papers/Model Questions' विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा।
  4. यहां अपने अनुसार वर्ष और कक्षा का चयन करें।
  5. संबंधित विषय के मॉडल प्रश्न पत्र की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ को अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed