{"_id":"6aeaddab8fa73c725201dbee","slug":"ready-for-marriage-goa-college-introduces-certificate-course-on-healthy-and-lasting-relationships-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या शादी के लिए तैयार हैं आप?: गोवा के कॉलेज में शुरू होगा खास कोर्स, सिखाए जाएंगे खुशहाल वैवाहिक जीवन के गुर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्या शादी के लिए तैयार हैं आप?: गोवा के कॉलेज में शुरू होगा खास कोर्स, सिखाए जाएंगे खुशहाल वैवाहिक जीवन के गुर
Wed, 04 Nov 2026 12:54 PM IST
शिवम तिवारी
पणजी, पीटीआई
पणजी, पीटीआई
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:54 PM IST
गोवा के एक कॉलेज ने शादी और पारिवारिक जीवन की तैयारी के लिए खास सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। 2 से 17 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस कोर्स में रिश्तों की समझ, आपसी तालमेल, जिम्मेदारी और शादीशुदा जिंदगी से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। इसमें स्नातक और परास्नातक छात्र, अविवाहित युवा और स्वस्थ रिश्ते बनाने में रुचि रखने वाले लोग हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
Goa College Marriage Course
- फोटो : AI Generated
विस्तार
हम अपने करियर को बनाने के लिए करीब 20 साल तक पढ़ाई और तैयारी करते हैं, लेकिन शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के लिए कितना समय देते हैं? गोवा का एक कॉलेज इसी सवाल के साथ युवाओं के लिए खास सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा है। इसका नाम ‘मैरिज रेडीनेस: प्रिपेयरिंग फॉर हेल्दी एंड लास्टिंग रिलेशनशिप्स’ रखा गया है। इस कोर्स का मकसद युवाओं को सिर्फ शादी की रस्मों के बारे में बताना नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी की जिम्मेदारियों, आपसी समझ और रिश्तों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के तरीकों से परिचित कराना है।
गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस के मानव विकास और परिवार अध्ययन विभाग की ओर से यह सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल महेश पई ने पीटीआई को बताया कि यह कोर्स 2 से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसे 15 दिन का कार्यक्रम बताया गया है। इसमें युवाओं को शादी और पारिवारिक जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। कॉलेज का मानना है कि शादी की तैयारी केवल विवाह समारोह की योजना बनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें रिश्ते को समझना और जिम्मेदारियों के लिए तैयार होना भी शामिल है।

कोर्स शुरू करने की जरूरत क्यों पड़ी?
यह पहल ऐसे समय में हुई है, जब गोवा सरकार भी शादी से पहले सलाह देने की व्यवस्था शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को पणजी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सरकार राज्यभर में विवाह-पूर्व परामर्श शुरू करने का इरादा रखती है, ताकि तलाक के मामलों को कम करने में मदद मिल सके। राज्य के कानून विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2025 के बीच गोवा की दीवानी अदालतों में शादी और तलाक से जुड़े 3,000 से ज्यादा मामले दायर किए गए। इनमें अकेले 2024 में 947 मामले शामिल थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X