फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   World Bank YPP 2026: Opportunity to Work on International Projects, Apply by September 30

वर्ल्ड बैंक का यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम: अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Wed, 26 Aug 2026 03:19 PM IST
Shahin Praveen भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर एक्सपर्ट
भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 26 Aug 2026 03:19 PM IST
सार
Register For Event

World Bank YPP 2026: वर्ल्ड बैंक ने यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
World Bank YPP 2026: Opportunity to Work on International Projects, Apply by September 30
वर्ल्ड बैंक का यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम - फोटो : AI

विस्तार

वर्ल्ड बैंक की ओर से यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम (वाईपीपी)-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह वैश्विक विकास के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले प्रतिभाशाली युवा पेशेवरों के लिए एक प्रतिष्ठित नेतृत्व विकास कार्यक्रम है। चयनित प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के साथ गरीबी उन्मूलन, आर्थिक विकास और सतत विकास जैसी वैश्विक चुनौतियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में योगदान करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

इस प्रोग्राम के लिए उम्मीदवार का वर्ल्ड बैंक ग्रुप के किसी सदस्य देश का नागरिक होना आवश्यक है, जिसका प्रमाण आधिकारिक पासपोर्ट या उसके समकक्ष वैध दस्तावेज से देना होगा। उम्मीदवार ने सितंबर में कार्यक्रम शुरू होने की निर्धारित तिथि से पहले संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या उससे उच्च योग्यता प्राप्त कर ली हो। उनके पास संबंधित क्षेत्र में दो से छह वर्ष का प्रासंगिक पेशेवर अनुभव हो। इसके अलावा, उम्मीदवार को अंग्रेजी बोलने और लिखने में अच्छी दक्षता होनी चाहिए, जबकि अन्य भाषाओं का ज्ञान अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।

विज्ञापन

मेंटरशिप के साथ काम करने का मौका

यह प्रोग्राम प्रतिभागियों को वर्ल्ड बैंक, आईएफसी और एमआईजीए में काम करने और वैश्विक स्तर पर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का अनुभव हासिल करने का अवसर देता है। प्रतिभागियों को विशेष मेंटरशिप के साथ-साथ वरिष्ठ लीडर्स के साथ सीधे काम करने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है, जिससे उनके नेतृत्व कौशल और पेशेवर नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसमें ऑनबोर्डिंग, भाषा प्रशिक्षण, बिजनेस और लीडरशिप स्किल्स, ऑपरेशनल ट्रेनिंग और मेंटरिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष के लिए होगी नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष के लिए स्टाफ सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अगले पांच वर्षों के लिए किसी भूमिका में नियुक्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अच्छी और प्रतिस्पर्धी वेतन के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं और कर्मचारी लाभ भी मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बायोडाटा, पासपोर्ट का फोटो वाला पृष्ठ या उसके समकक्ष दस्तावेज, जिसमें जन्मतिथि और मुख्य राष्ट्रीयता की पुष्टि होती हो, तथा शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जैसे अंकतालिका या नामांकन पत्र, जमा करना होगा। इन दस्तावेजों में स्नातकोत्तर डिग्री और उसके संभावित रूप से पूरा होने की तारीख की पुष्टि होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर, 2026 तक निर्धारित है। वर्ल्ड बैंक ग्रुप के कॅरिअर पोर्टल पर जाकर ‘यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम’ की सूची खोजें और अपना ऑनलाइन आवेदन शुरू करें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
worldbank.org/ पर जाएं।

  • दुनियाभर के पेशेवरों और विशेषज्ञों के साथ मजबूत पेशेवर नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा।
  • आवेदक आर्थिक विकास, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण चुनौतियों से जुड़े कार्यों में योगदान देंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय वातावरण में काम करने से संचार और सहयोग की क्षमता मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed