फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Hanuman Ansh Success New Show Based On Neem Karoli Baba To Premiere On Sony Network

कॉफी विद करण 9: करण जौहर ने की नौंवे सीजन की घोषणा, भावुक होकर बोले- ‘यह आखिरी बार’; जानें कब शुरू होगा शो

Wed, 30 Sep 2026 08:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 30 Sep 2026 08:39 PM IST
सार
Register For Event

Neem Karoli Baba: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता से प्रेरित होकर अब नीम करोली बाबा पर नया शो शुरू होने वाला है। जानिए कब और किस चैनल पर आएगा शो।

विज्ञापन
After Hanuman Ansh Success New Show Based On Neem Karoli Baba To Premiere On Sony Network
नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हनुमान अंश दमदार कमाई कर रही है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये शुरुआत में काफी धीमी कमाई कर रही थी।
विज्ञापन

तीसरे-चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने गियर बदला और अचानक बढ़ीं कमाई ने सबको हैरान करके रख दिया। फिल्म ने अबतक भारत में कुल 313.92* करोड़ की कमाई कर ली है। अब इसकी सफलता को देखते हुए नया सीरियल भी आने वाला है। 
विज्ञापन


क्या होगा शो में खास?  
सोनी नेटवर्क ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो से जुड़ा टीजर रिलीज किया है। टीजर को देखकर समझा जा सकता है कि ये नीम करोली बाबा के जिंदगी पर आधारित होगा। ये मायथो-फिक्शन शो होगा जिसमें बाबा की जिंदगी के चमत्कारों को दिखाया जाएगा। कहानी में बचपन से लेकर उनकी पूरी जिंदगी पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब शुरू होगा शो? 
शो का ट्रीटमेंट कुछ हद तक साईं बाबा के सीरियल की तरह होगा। यानी उनकी पूरी कहानी को एपिसोड के जरिए दिखाया जाएगा।टीजर में नीम करोली बाबा की झलक दिखाई देती है।

शो के अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते से ऑन एयर होने की उम्मीद है। हालांकि शो की रिलीज डेट और इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शो को सोनी लिव और सोनी चैनल पर देखा जा सकेगा। 

After Hanuman Ansh Success New Show Based On Neem Karoli Baba To Premiere On Sony Network
नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम @neemkarolibabaa
यूजर्स हुए एक्साइटेड 
टीजर के सामने आने के बाद यूजर्स का काफी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। कई यूजर्स ने शो के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जय बजरंग बली लिखा। वहीं कुछ यूजर्स ने जय श्री राम लिखकर कमेंट किया। टीजर देखकर शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।  

देखें टीजर- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

After Hanuman Ansh Success New Show Based On Neem Karoli Baba To Premiere On Sony Network
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में 

  • ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़ें- नई नवेली: 'भाभी डायन है?' यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज; कॉमेडी-रहस्य और एक्शन से भरी दिखी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed