फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Sirish Complaint Over Loud Music In Temple Hyderabad Police React

अल्लू सिरीश: गणेश विसर्जन के बाद भी नहीं थमा तेज म्यूजिक, साउथ अभिनेता ने उठाई आवाज; पुलिस ने दिया ये जवाब

Mon, 28 Sep 2026 10:17 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:17 AM IST
सार
Register For Event

South Actor Allu Sirish: साउथ अभिनेता अल्लू सिरीश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि वह हनुमान मंदिर में देर रात बज रहे तेज म्यूजिक से परेशान हो गए हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की।

विज्ञापन
Allu Sirish Complaint Over Loud Music In Temple Hyderabad Police React
अल्लू सिरीश - फोटो : इंस्टाग्राम@allusirish

विस्तार

प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के छोटे बेटे और अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उस पोस्ट में एक्टर ने हैदराबाद सिटी पुलिस से हनुमान मंदिर में देर रात तक बजने वाले तेज म्यूजिक को लेकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


दरअसल, सिरीश हैदराबाद के शैकपेट इलाके में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहते हैं। उनका कहना है कि विनोभा नगर स्थित हनुमान मंदिर में तय डेसिबल लिमिट से ज्यादा तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है और यह रात 2 से 3 बजे तक जारी रहता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अभिनेता ने क्या लिखा।
विज्ञापन

Allu Sirish Complaint Over Loud Music In Temple Hyderabad Police React
अल्लू सिरीश - फोटो : इंस्टाग्राम@allusirish
अल्लू सिरीश ने किया ये पोस्ट
सिरीश ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग किया और लिखा, 'मैं शेखपेट के अपर्णा वन का निवासी हूं। पिछले कुछ दिनों से विनोभा नगर के हनुमान मंदिर में रात 2-3 बजे तक तय डेसिबल लेवल से ज्यादा तेज आवाज में म्यूजिक  बज रहा है। मैंने फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है।'

पोस्ट में अभिनेता ने आगे लिखा, 'लेकिन उन्होंने हमसे 25 सितंबर तक इंतजार करने को कहा, क्योंकि गणेश विसर्जन चल रहा था। त्योहार खत्म हो गया है, लेकिन तेज संगीत बंद नहीं हुआ है। हमारी सोसाइटी के कई बुजुर्ग, बच्चे और नौकरीपेशा लोग इससे परेशान हैं और पहले भी कई शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।आपसे रिक्वेस्ट है कि कृपया इस पर ध्यान दें, धन्यवाद।'
विज्ञापन

Allu Sirish Complaint Over Loud Music In Temple Hyderabad Police React
अल्लू सिरीश - फोटो : इंस्टाग्राम@allusirish
पुलिस ने दिया सिरीश को ये जवाब
हैदराबाद सिटी पुलिस ने अल्लू सिरीश की शिकायत का जवाब दिया। पोस्ट करते हुए पुलिस की तरफ से लिखा गया कि सर, जरूरी कार्रवाई के लिए यह मामला एसएचओ फिल्म नगर के साथ शेयर कर दिया गया है।

कौनसी हैं अल्लू सिरीश की फिल्में
अल्लू सिरीश ने साल 2013 में 'गौरवम' के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह 'कोठा जनता', 'श्रीरस्तु शुभमस्तु', 'ओक्का क्षणम' और 'एबीसीडी: अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी' सहित तेलुगु फिल्मों में दिखाई दिए।

सिरीश को आखिरी बार सैम एंटोन द्वारा निर्देशित 2024 की तेलुगु फिल्म 'बडी' में देखा गया था। अभिनेता ने तमिल और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है, उन्होंने '1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स' से मलयालम में अपनी शुरुआत की, जिसमें मोहनलाल ने अभिनय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed