असुर 3: संदीपा धर ने शुरू की वेब सीरीज की शूटिंग, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी; पोस्ट में क्या है खास?
Asur 3 Shooting Started : वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' का आगाज हो चुका है। एक्ट्रेस संदीपा धर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ इस जानकारी को साझा किया।
विस्तार
वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' की से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस संदीपा धर ने फैंस के साथ इस खबर को फोटोज के जरिए शेयर किया। जानें क्या है मामला?
संदीपा के फोटोज में क्या खास ?
एक्ट्रेस संदीपा धर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक में वह वेबसीरीज की शूटिंग करती दिखीं। इनसे फैंस को 'असुर सीजन 3' के बारे में जानकारी मिली।
- संदीपा द्वारा शेयर की गईं पहली तस्वीर में वह बालकनी में खड़ी हुईं हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है।
- दूसरी फोटो में वह सीरीज में अपने डायलॉग पढ़ती नजर आ रही हैं।
- तीसरी तस्वीर में वह सैलून में अपना मेकओवर कराती नजर आ रही हैं।
- एक अन्य फोटो में उन्होंने असुर 3 की जानकारी दी है।
- इस फोटो में जो क्लैप बोर्ड दिखाया गया है वह बताता है कि संदीपा इन दिनों ‘असुर 3’ की शूटिंग में बिजी हैं।
क्या होगा संदीपा का किरदार?
संदीप धर की शेयर की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘यह जबरदस्त होने वाला है, ‘नई शुरुआत’ और ‘तूफान से पहले की शांति।’ इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीजन दमदार होने वाला है। हालांकि, सीरीज में संदीपा कौन सी भूमिका निभाएंगी इस पर से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है।
'असुर सीजन 3' की कास्ट
- ओटीटी की पॉपुलर सीरीज 'असुर’ के तीसरा भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
- सीरीज की कास्ट में अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- वहीं इस सीजन में श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी अहम किरदारों में नजर आ सकती है।
- सीरीज का निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है।
- यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है।