द पैराडाइज: क्या बिना ट्रेलर के रिलीज होगी फिल्म? अभिनेता नानी ने दी बड़ी अपडेट; पैन-इंडिया पर कही ये बात
The Paradise: अभिनेता नानी ने 'द पैराडाइज' को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म को लेकर उनकी टीम की क्या राय है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
शुक्रवार को हुई प्रेस मीट के दौरान 42 साल के अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'द पैराडाइज' का कोई ट्रेलर नहीं होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'भले ही मुझे यह पसंद नहीं है और मैं सच में एक अच्छा ट्रेलर बनाना चाहता हूं, मगर पूरी टीम ने मिलकर यह फैसला किया है।' बातचीत के आखिर में नानी ने फिर से कहा कि 'द पैराडाइज' सच में बिना ट्रेलर के ही रिलीज होगी।
नानी ने यह भी साफ किया कि मेकर्स 'द पैराडाइज' को पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर पेश नहीं करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म तेलुगु के अलावा कई भाषाओं में रिलीज होगी। नानी ने कहा, 'तेलुगु निश्चित रूप से हमारा मुख्य टारगेट है और मुझे उम्मीद है कि दूसरी भाषाओं के दर्शक भी 'द पैराडाइज' देखेंगे और उतना ही मजा लेंगे।'
'द पैराडाइज' का फाइनल कट भी लॉक कर दिया गया है और फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है।
अनीत पड्डा: 'हुंकार' की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने शेयर की नई तस्वीरें, नए लुक पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
- 'द पैराडाइज' एक अपकमिंग तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 24 सितंबर को रिलीज होगी।
- इसे श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है, जो 'दसरा' के बाद नानी के साथ फिर से काम कर रहे हैं।
- फिल्म में नानी लीड रोल में हैं और सोनाली कुलकर्णी व राघव जुयाल मुख्य कलाकारों में शामिल हैं।
- जुयाल ने विक्रम मलिक का नेगेटिव रोल निभाया है। कीर्ति सुरेश भी 'येशनागुला' गाने में एक स्पेशल अपीयरेंस देंगी।
- 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित यह फिल्म भेदभाव से जूझ रहे और नागरिकता के लिए लड़ रहे एक हाशिए पर पड़े समुदाय की कहानी है।
- फिल्म को एसएलवी सिनेमाज के तहत सुधाकर चेरुकुरी ने प्रोड्यूस किया है।