{"_id":"6abb8e634184f8ba3604a353","slug":"bigg-boss-20-uditi-singh-calls-breakup-with-karan-wahi-a-blessing-in-disguise-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: 'वो थोड़ा डॉमिनेंट था', करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का बड़ा खुलासा, अलग होने की बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: 'वो थोड़ा डॉमिनेंट था', करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का बड़ा खुलासा, अलग होने की बताई वजह
Tue, 29 Sep 2026 03:40 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:40 PM IST
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने एक्टर करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
करण वाही और उदिति सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanwahi, @uditisinghh
विस्तार
उदिति सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शो में स्काउट ओपी से बातचीत के दौरान करण वाही से अपने ब्रेकअप पर खुलकर चर्चा की।
लॉकडाउन में बढ़ने लगी थीं परेशानियां
स्काउट के साथ बातचीत में उदिति ने कहा, 'मेरे लिए ब्रेकअप सच में एक ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था। वो थोड़ा डॉमिनेंट था। सपोर्ट मिलने के बजाय मुझसे लगातार कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता।’ जब आपका अपना पार्टनर ही आपको डिमोटिवेट करता है, तो उसका असर होता है।'
उदिति ने बताया कि उनके और करण के रिश्ते में तनाव की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बढ़ी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच उम्र का अंतर, अलग-अलग सोच और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भी धीरे-धीरे बड़े झगड़े की वजह बनने लगी थीं।
विज्ञापन
उदिति ने कहा, 'मेरे चीजों को साफ रखने के तरीके उनके तरीकों से अलग थे।' उन्होंने बताया कि उनके पालतू डॉग नोआ की देखभाल भी दोनों के बीच लगातार बहस की एक वजह बन गई थी।

- फोटो : एक्स
2019 में शुरू हुआ था रिश्ता
उदिति के मुताबिक, उनका और करण वाही का रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। उदिति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कई बार रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करने के बावजूद चीजें सही नहीं हो पातीं।
अगर रिश्ते में सही तालमेल और सही समय न हो, तो लंबे समय तक साथ रहना मुश्किल हो जाता है। उनके लिए यह ब्रेकअप बाद में उनकी पर्सनल और करियर ग्रोथ के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ।

कब हुआ दोनों का ब्रेकअप
ये भी पढ़ें- राइज एंड फॉल 2: शो में क्यों शामिल हुए शहजाद पूनावाला? खुद बताई बड़ी वजह; 'हनुमान अंश' का भी किया जिक्र
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदिति सिंह और करण वाही दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।
- दोनों का 2022 में ब्रेकअप हो गया था।
- करण वाही 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
- करण 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- राइज एंड फॉल 2: शो में क्यों शामिल हुए शहजाद पूनावाला? खुद बताई बड़ी वजह; 'हनुमान अंश' का भी किया जिक्र